पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि ट्रक को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए शराब तस्कर ट्रक के आगे- पीछे छोटे वाहनों से चल रहे थे, जो गिरफ्तारी के दौरान भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बारे में पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है। शराब के अवैध धंधे में लिप्त लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।