आजमगढ़

क्या खनन माफिया ARTO को जान से मारना चाहते थे? वाहन चेकिंग के दौरान गलत साइड से आकर कार ने रौंदा

वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार लोगों ने एआरटीओ को मारने की कोशिश की। इसे खनन माफियाओं की साजिश माना जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jan 2023, 1:28 PM IST
arto_1.jpg

प्रयागराज में मंगलवार की भोर में गलत दिशा से आई कार ने चेकिंग के दौरान एआरटीओ का रौद दिया। माना रहा है कि यह खनन माफियाओं की साजिश हो सकती है। घायल एआरटीओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नए यमुना पुल पर चेकिंग कर रहे थे एआरटीओ
एआरटीओ भूपेश कुमार गुप्ता मंगलवार की भोर में अपनी टीम के साथ नए यमुना पुल पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुल पर एक ट्रक को रोका गया था। एआरटीओ भूपेश अपनी गाड़ी से उतरकर पैदल ट्रक की ओर जा रहे थे तभी नैनी की तरफ से गलत दिशा में आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


पुलिस एआरटीओ को ले गई अस्पताल
कार की टक्कर से भूपेश कुमार गुप्ता गंभीररूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें रामबाग स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।


कार की तलाश में जुटी है पुलिस
पुलिस कार की तलाश में जुटी है। बैरहना और दूसरी जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। अभी तक पुलिस को कार का नंबर नहीं मिला है। माना जा रहा है कि किसी से किसी कैमरे में कार का नंबर जरूर कैद हुआ होगा। कार की पहचान होते ही सच सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ेंः


पुलिस मान रही माफियाओं की साजिश
कीडगंज थाना प्रभारी राममूर्ति यादव के मुताबिक गलत दिशा से आकर हिट एंड रन की वजह से इसे साजिश भी माना जा रहा है। साजिश के पीछे खनन माफिया भी हो सकते हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट