आजमगढ़

Azamgarh News: प्रेमिका से मिलने प्रेमी की पीट पीट कर हत्या, मचा कोहराम

आजमगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घर वालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थानाक्षेत्र के बरवा गांव की है।
less than 1 minute read
Jun 05, 2025
Azamgarh

आजमगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घर वालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थानाक्षेत्र के बरवा गांव की है। यहां पर मंगलवार की रात्रि 10 बजे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अमित राजभर (22) की मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव की एक लड़की से विगत चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे लेकिन लड़की के परिजन राजी नहीं थे।
बुधवार की रात अमित प्रेमिका से मिलने के लिए मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव पहुंच गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ लालगंज और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Updated on:
05 Jun 2025 05:40 pm
Published on:
05 Jun 2025 05:40 pm