आजमगढ़

Azamgarh News: रेस्टोरेंट में बेटी और उसके दोस्त को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार, बेटी की हो गई है मौत

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। पकड़ी खुर्द गांव निवासी नीरज सिंह ने अपनी बेटी और उसके दोस्त पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर झोंक दिया। गोली लगने से बेटी अक्षरा सिंह (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त आदित्य सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।

less than 1 minute read
Sep 28, 2025
Azamgarh news, Pic- patrika

Azamgarh Crime: आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। पकड़ी खुर्द गांव निवासी नीरज सिंह ने अपनी बेटी और उसके दोस्त पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर झोंक दिया। गोली लगने से बेटी अक्षरा सिंह (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त आदित्य सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की तहरीर घायल युवक की मां रंजना सिंह ने पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर आरोपी पिता नीरज सिंह के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मृतका अक्षरा सिंह कक्षा-10 की छात्रा थी और नजदीकी निजी विद्यालय में पढ़ाई करती थी। उसी स्कूल में उसकी मां शशिकला सिंह अध्यापिका हैं। वहीं, मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह के साथ अक्षरा की दोस्ती को लेकर पिता नीरज सिंह नाराज रहते थे। चर्चा थी कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, हालांकि युवक की मां ने इसे केवल दोस्ती बताया।

पुलिस ने क्या कुछ बताया जानिए

पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि देवगांव पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। डीआईजी कार्यालय में समर्पण की बात सही नहीं है। आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।

पोस्टमार्टम के बाद अक्षरा का शनिवार को राजघाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Published on:
28 Sept 2025 08:50 am
Also Read
View All