आजमगढ़

Azamgarh News: प्रेमी प्रेमिका कोर्ट पहुंचे थे शादी करने, मच गया हंगामा

Crime News: आजमगढ़ में एक प्रेमी जोड़ा जब शादी करने पहुंचा तो लड़की के परिजनों ने लड़के के मामा को पकड़ कर खूब लानत मलानत की। कुछ देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसी तरह पहुंच कर मामला शांत करवाया।आपको बता दें कि कलेक्ट्रेट परिसर में शादी करने पहुंचे […]

less than 1 minute read
Oct 01, 2024
azamgarh news

Crime News: आजमगढ़ में एक प्रेमी जोड़ा जब शादी करने पहुंचा तो लड़की के परिजनों ने लड़के के मामा को पकड़ कर खूब लानत मलानत की। कुछ देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसी तरह पहुंच कर मामला शांत करवाया।आपको बता दें कि कलेक्ट्रेट परिसर में शादी करने पहुंचे एक प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा हुआ।

लड़की के परिजनों ने लड़के के मामा को पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसने लड़के के मामा को चौकी में बिठा लिया। लड़की के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व उनकी पुत्री एक लड़के साथ चली गई थी।

सोमवार को उनके आजमगढ़ में होने की जानकारी मिली। इस जानकारी पर हम लोग पहुंचे तो वे अधिवक्ता के जरिये दोनों की शादी की फिराक में थे। इस बात को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस आई उसने लड़की को महिला पुलिस के हवाले कर दिया और लड़के के मामा को चौकी में कुछ देर बिठाया, इसके बाद उसे छोड़ दिया।

Published on:
01 Oct 2024 09:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर