आजमगढ़

Azamgarh News: आजमगढ़ में बड़ी वारदात, तीन बच्चों के शव बरामद, पैर में बंधा था सफेद धागा

सोंगर गांव के पास बेसव नदी से तीन मासूमों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। बरामद शवों में एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। इनमें से दो शव एक ही गठ्ठर में बंधे मिले, जबकि तीसरा शव करीब 15 मीटर दूर पुल के नीचे से बरामद हुआ।
less than 1 minute read
Sep 29, 2025
Azamgarh
Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh News: रविवार को जिले की सीमा से लगे सोंगर गांव के पास बेसव नदी से तीन मासूमों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। बरामद शवों में एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। इनमें से दो शव एक ही गठ्ठर में बंधे मिले, जबकि तीसरा शव करीब 15 मीटर दूर पुल के नीचे से बरामद हुआ।

घटना की जानकारी मिलने पर आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर करीब एक घंटे तक खींचतान होती रही। इसके बाद लेखपाल को बुलाकर जरीब से सीमांकन कराया गया, जिसमें स्थल आजमगढ़ की सीमा में पाया गया। इसके बावजूद आजमगढ़ पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।

बाद में जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना प्रभारी रामआसरे ने शवों को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी ने शवों को नदी में प्रवाहित किया है। मृतकों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए, लेकिन उनके पैरों में सफेद रंग के धागे बंधे हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Updated on:
29 Sept 2025 09:40 am
Published on:
29 Sept 2025 09:40 am