आजमगढ़

UP STF Encounter: हत्या समेत 10 मामलों में वांछित मुस्तफिजुल रहमान मारा गया, STF ने गोरखपुर में किया एनकाउंटर

UP Crime News: गोरखपुर में STF ने मुठभेड़ में 10 मामलों में वांछित मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू को मार गिराया। एक जवान घायल हुआ। जानिए पूरा मामला और पुलिस ने क्या बरामद किया।
2 min read
• •
Jul 14, 2026
Uttar Pradesh STF Police Encounter STF Operation Azamgarh Crime News
एनकाउंटर में ढेर बदमाश की तस्वीर (photo- x @ravikavi1731)

Azamgarh STF Encounter: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कुख्यात बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी मारा गया। पुलिस के अनुसार, 2021 में बसपा नेता कलमुद्दीन हत्याकांड के बाद उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस हत्याकांड में मुस्तफिजूल मुख्य आरोपी था और तभी से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

STF को कैसे मिली सफलता?

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र स्थित रामनगर करजहा के पास यह मुठभेड़ हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, STF को मुस्तफिजुल रहमान के आजमगढ़ में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी गोली चलाई, जिसमें मुस्तफिजुल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में STF का जवान भी घायल

इस ऑपरेशन के दौरान STF के सिपाही महेंद्र सिंह को भी गोली लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। इस ऑपरेशन में CO धर्मेश कुमार शाही, इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर अतुल चतुर्वेदी, सब इंस्पेक्टर विनायक सिंह, HC विनय कुमार सिंह, HC महेंद्र सिंह शामिल थे।

मौके से क्या-क्या बरामद हुआ?

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सामान बरामद किए हैं, जिनमें 32 बोर की एक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस शामिल हैं। बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

आरोपी पर कौन-कौन से मामले थे दर्ज?

पुलिस के मुताबिक, मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस हिरासत से फरार होने और अन्य गंभीर अपराधों सहित 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। सुरक्षा एजेंसियां काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थीं।

एनकाउंटर के बाद क्या होगी आगे की कार्रवाई?

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की तलाशी ली और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही एनकाउंटर की परिस्थितियों की भी जांच होगी, जैसा कि ऐसे मामलों में तय प्रक्रिया के तहत किया जाता है।

पुलिस का क्या कहना है?

अधिकारियों के अनुसार, मुस्तफिजुल रहमान लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Updated on:
14 Jul 2026 10:36 am
Published on:
14 Jul 2026 08:06 am
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी