आजमगढ़

CAA के समर्थन में गांव की गलियों तक पहुंचे भाजपाई, किया जागरूक

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिक संशोधक विधेयक के समर्थन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सभी मंडलों में जनजागरण अभियान चलाया गया।
less than 1 minute read
Feb 07, 2020
CAA awareness Program
CAA awareness Program

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिक संशोधक विधेयक के समर्थन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सभी मंडलों में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपाई घर घर जाकर लोगांें को जागरूक किये। टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल कर लोगों ने सीएए का समर्थन किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के माध्यम से पाकिस्तान अफगानिस्तान और बंगलादेश के प्रताड़ित हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई धर्म के लोग जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में प्रवेश कर चुके हैं को मानवता के आधार पर भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इस कानून में नागरिकता देने का प्रावधान है किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान इस कानून में नहीं है।

लेकिन कांग्रेस सपा, बसपा जैसे विरोधी दल देश और जनहित से जूडे हर कार्य का विरोध अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए करते हैं और देश की जनता को झूठ बोलकर भ्रमित करने का कार्य करते हैं। कांग्रेस सपा बसपा जैसे विरोधी दलों को जनता के दुःख दर्द से कोई लेना-देना देना नहीं है जनता की दुर्गति कराकर इनको अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में मजा आता है।
इस अवसर पर पंकज सिंह कौशिक, बृजेश यादव, हरिवंश मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्त, विवेक निषाद, शैलेंद्र अग्रवाल, मृगांक शेखर सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, सुनील मिश्रा, धर्मवीर चैहान, बहादुर चैबे, दीपक मौर्या, राजन उपाध्याय,अनिल त्रिपाठी, राहुल गोयल, गणेश शंकर मिश्रा,बाबू राम चैहान, अजय पाण्डेय,सुधीर पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, प्रशान्त सिंह, चन्दन पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
07 Feb 2020 06:44 pm