आजमगढ़

आजमगढ़ में अनिल राजभर VS ओम प्रकाश राजभर, दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने रैली में किया शक्ति प्रदर्शन

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आजमगढ़ में दो अलग-अलग स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों ने रैली का आयोजन किया। एक तरफ अनिल राज पर थे तो दूसरी तरफ ओमप्रकाश राजभर...
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2026, 7:07 PM IST
Feature image

आजमगढ़: महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों ने रैली का आयोजन किया। हालांकि, दोनों ने इसके लिए अलग-अलग स्थान चुना। एक तरफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया में महारैली की, तो दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने माहुल में रैली का आयोजन किया।

दो अलग-अलग स्थानों पर रैली

महाराजा सुहेलदेव की जयंती को लेकर आजमगढ़ में दो स्थानों पर रैली का आयोजन हुआ। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने मंच से 200 ब्राह्मण के साथ शंखनाद किया। वहीं, अनिल राजभर ने रैली के माध्यम से पूर्वांचल में अपनी पैठ दिखाने की कोशिश की।

एनडीए में कोई मतभेद नहीं: अनिल राजभर

ओमप्रकाश राजभर की महारैली पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हमने उनसे कहा था कि वह अपनी रैली एक-दो दिन आगे पीछे कर लें, लेकिन फिर भी उन्होंने इस दिन को चुना। वह एनडीए सरकार में हमारे सहयोगी हैं। यह उनका और उनकी पार्टी का फैसला था। फिलहाल एनडीए में किसी तरह का मतभेद नहीं है। अनिल राजभर ने कहा कि एनडीए के सभी लोग एकजुट हैं।

एक साथ लड़ेंगे 2027 का चुनाव

अनिल राजभर ने रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एनडीए के घटक दल एक साथ काम करते हैं और हम सभी लोग एक साथ मिलकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूर्ण विश्वास के साथ आप सबको अस्वस्थ करना चाहता हूं कि आजमगढ़ की धरती पर 2027 के चुनाव में कमल खिलेगा।

दोनों में क्या है मतभेद

दरअसल, पूर्वांचल में राजभर एक बड़ा वोट बैंक है और दोनों ही कैबिनेट मंत्री पूर्वांचल से आते हैं। इसके साथ ही दोनों में वोट बैंक को लेकर वर्चस्व की लड़ाई है और आंकड़ा भी 36 का है। हाल ही में वाराणसी में अनिल राजभर ने उनके कार्यक्रम में घुसे ओमप्रकाश राजभर के कार्यकर्ताओं को चोर कहा था। वहीं, ओमप्रकाश राजभर नें अनिल राजभर को चुनौती देते हुए कहा था कि उन्होंने अगर मां का दूध पिया हो तो बताएं कि वोट किस दुकान में बिकता है।

Updated on:
22 Feb 2026, 7:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट