22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में बोले- संजू बाबा…ओए मामू एक पेड़ लगाने का, विधायक राजेश्वर सिंह के साथ किया रोड शो

Sanjay Dutt in Lucknow : अभिनेता संजय दत्त लखनऊ पहुंचे हैं। वह विधायक राजेश्वर सिंह के बुलावे पर यहां पहुंचे। उन्होंने विधायक के साथ 1 KM लंबा रोड शो किया।

2 min read
Google source verification

विधायक राजेश्वर सिंह के बुलावे पर लखनऊ पहुंचे संजय दत्त, PC- X

लखनऊ : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त लखनऊ पहुंचे हैं। वह सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह के बुलावे पर यहां पहुंचे। आशियाना के बंगला बाजार में उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। इसके लिए नेट जीरो कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले संजू बाबा ने 1 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश्वर सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल के मंच पर जब संजू बाबा पहुंचे तो उन्होंने अपने मुंबइया स्टाइल में कहा- ओए मामू बात सुन, जितने भी यहां खड़ेला हैं…सब बात सुनने का। जीवन में दो काम जरूर करने का। एक- पौधा लगाने का, दूसरा- पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो खुद की वॉट लगाने का।

खुली जीप में संजय दत्त को देख भीड़ बेकाबू

अभिनेता संजय दत्त को लखनऊ में खुली जीप में देखकर फैंस बेकाबू हो गए। उन्हें संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया। संजय दत्त के ऊपर फैंस ने गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार की। संजय दत्त ने सभी फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

21 बटुकों ने संजय दत्त का किया अभिनंदन

21 बटुकों ने संजय दत्त का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिनंदन कर आशीर्वाद दिया। मंच से उद्घोषक ने कहा कि आपके संजू बाबा महादेव के भक्त हैं। जोर से जयकारा लगाइए…हर-हर महादेव।

मंच पर काला चश्मा लगाकर चढ़े संजू बाबा

संजू बाबा मंच पर काला चश्मा लगाकर पहुंचे। उनके साथ विधायक राजेश्वर सिंह मौजूद रहे। मंच से संजय दत्त युवाओं से बोले- मन लगाकर पढ़ाई करिए। अपने माता-पिता का कहना मानिए। सबसे बड़ी चीज नशे-पते से दूर रहिए।

सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त को भैया कहा और बोले- जल्द ही धुरंधर-2 आने वाली है। संजय दत्त बोले धुरंधर आपने हिट की। मुझे संजय दत्त आपने बनाया। जो कुछ भी आज हूं वह आप लोगों की बदौलत हूं।

मंच से ऊतरकर जब संजय दत्त जाने लगे तो राजेश्वर सिंह गाड़ी की खुद स्टीयरिंग थाम ली। यह देख संजय दत्त पिछली सीट से उतरकर राजेश्वर सिंह के बगल वाली आगे की सीट पर बैठ गए। इस दौरान फैंस बेकाबू हो गए।