22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 विधायक लाइए…और सीएम बन जाइए, अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर

Akhilesh Yadav 100 MLAs offer : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान इशारों-इशारों में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को बड़ा ऑफर दे डाला।

2 min read
Google source verification

अखिलेश यादव का खुला ऑफर 100 विधाय लाओ और सीएम बन जाओ, PC-X

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान वह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा- मेरे से गलती हुई जो मैंने रामभद्राचार्य पर दर्ज मुकदमा वापस ले लिया। मुझे उसी समय उन्हें जेल भेज देना चाहिए था। अखिलेश यादव ने कहा कि विचारों को लेकर झगड़े हो जाते हैं, लेकिन आप इस स्तर तक गिर जाएंगे कि इस स्तर पर तक गिर जाएंगे। यह ठीक नहीं है।

बता दें कि रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने दो नाबालिग बच्चों को कोर्ट में पेशकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया। कोर्ट ने इस मामले में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

अखिलेश ने बिना नाम लिए कहा कि मन तो दोनों का ही है सीएम बनने का। मैं तो खुला ऑफर देता हूं। 100 विधायक ले आइए और सीएम बन जाएं। इससे अच्छा ऑफर उन्हें कहीं और नहीं मिलेगा। लेकिन, यह ऑफर सीमित समय के लिए है। अखिलेश यादव का यह इशारा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की ओर था।

ब्रजेश पाठक पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक के बटुकों की शिखा पूजा करने पर तंज कसा और कहा कि वह तब कहां थे, जब शंकराचार्य का अपमान किया जा रहा था, जब वह धरने पर बैठे थे। एक बार वहां जाकर उनका हाल जान लेते। यह सिर्फ दिखावा हो रहा है और डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।

जब कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी तो शंकराचार्य माघ मेले में धरने पर बैठे थे। अब तक के हमारे पौराणिक इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा गया, जब किसी शंकराचार्य को अपमानित किया गया हो और वह बिना स्नान किए वापस चले गए हों।

सीएम जापान जा रहे हैं क्योटो नहीं जा रहे

सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम जापान के दौरे पर जा रहे हैं लेकिन क्योटो नहीं जा रहे। अब आप लोग ही बताइए कि जब तक क्योटो नहीं जाएंगे तबतक कैसे समझ पाएंगे कि बनारस क्योटो बना या नहीं बना?