आजमगढ़

तिहाड़ से छूटकर आया था बदमाश फिर हो गया पुलिस से सामना, बाएं पैर में लगी गोली

पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। तिहाड़ जेल से बाहर आया था।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2023, 1:00 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

आजमगढ़ जिले की पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी कामियाबी मिली। पुलिस ने पकड़ी के पास हुई मुठभेड़ में शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। दो बदमाश भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी है।

पकड़ी के पास हुई मुठभेड
तरवां थानाध्यक्ष बसंत लाल अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर लुटेरे काले रंगे की बाइक से लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने पकड़ी में चेकिंग तेज कर दी। थोड़ी देर बाद ही एक बाइक पर तीन लोग गुजरे।


पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार वाहन मोड़कर भागने लगे। रास्ता खराब होने के कारण बाइक गिर गई। बाइक गिरते ही तीनों बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल लुटेरो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अंधेरे का फायदा उठाकर भागे दो बदमाश
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि भुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान चंद्रमा प्रसाद के रूप में हुई है। आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा था। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।


चंद्रमा के खिलाफ दर्ज हैं 20 मुकदमें
एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश चंद्रमा के खिलाफ 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिले की पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। उसके पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ेंः


हाल में तिहाड़ से छूटा था चंद्रमा
गिरफ्तार अंतर्जनपदीय लुटेरा अपने साथियों के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली के तिहाड़ जेल से छूटकर आया था। आरोपी के ऊपर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ संपत्ति को भी सीज किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट