30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 हजार का इनामी कल्लू कंकाली, जो पलक झपकते ही चुरा लेता बोलेरो, बकरी चुराने निकला ही था कि बरसने लगी गोली

शातिर अपराधी कल्लू कंकाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 5 Jan 2023, 4:45 PM IST

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश कल्लू कंकाली

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश कल्लू कंकाली

कल्लू कंकाली पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। पलक झपकते ही वाहन तो चुरा ही लेता था। गैंग बनाकर पशुओं की भी चोरी करता था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। गुरुवार को भी वह बड़ी चोरी को अंजाम देने की फिराक में था। तभी पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने घेरेबंदी की तो कल्लू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अपराधी बिना नम्बर लगी चोरी की पिकअप से जा रहा है। वह केराकत-देवगांव मार्ग पर करियागोपालपुर की तरफ से गड़ौली होकर बुढ़ऊ बाबा पहुंचेगा। वहां अपने साथियों के साथ मिलकर बकरी और भैंस चोरी करेगा। इसके बाद स्वाज्ञट टीम और देवगांव पुलिस ने बदमाशों की घेरेबंदी शुरू की।


सारंगपुर के पास हुई मुठभेड़
पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गाड़ियों को रोककर चेक करने लगी कि तभी कुछ देर बाद एक सफेद रंग की पिकअप आती हुई दिखाई पड़ी। पुलिस टीम को देख चालक गाड़ी रोक मोड़कर सारंगपुर की ओर कच्चे रास्ते पर गाड़ी मोड़कर भागने लगा। रास्ता खराब होने के कारण पिकअप रास्ते में फंस गई।


ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति पुलिस बल द्वारा चारो तरफ से घिरा देख भागने लगा। भागते समय बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायर किया तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुल्लू कंकाली निवासी मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर के रूप में की गई है।


कल्लू कंकाली ने किया बड़ा खुलासा
पूछताछ में कल्लू कंकाली ने बताया कि वह अपने साथी अजीम, कुल्लू उर्फ दिलनवाज, हारुन, नईम, सैफ निवासी आजमगढ़ तथा जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र निवासी रिजवान के साथ मिलकर जौनपुर से पिकअप चुराया था। उसी से वे चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे। तभी पुलिस ने उसे घेर लिया।


कल्लू कंकाली के खिलाफ दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे
कुल्लू कंकाली के खिलाफ तीन थाना क्षेत्र में 7 मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने गैंग के साथ मिलकर पिकअप और बोलेरो गाड़ी चोरी करता था। जिसका इस्तेमाल पशु चोरी के लिए करता था।

यह भी पढ़ेंः

प्रेमी जन्मदिन मनाने तमंचा लेकर पहुंचा प्रेमिका के घर, बोला- चलो केक काटो, नहीं मानी तो खुद को गोली से उड़ाया


क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कुल्लू कंकाली के दाहीने पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जो भी इस गैंग में शामिल हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश