30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी जन्मदिन मनाने तमंचा लेकर पहुंचा प्रेमिका के घर, बोला- चलो केक काटो, नहीं मानी तो खुद को गोली से उड़ा लिया

प्रेमिका ने जन्मदिन पर केट काटने से मना कर दिया। इससे नाराज प्रेमी ने खुद के सिर में गोली मार ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 4 Jan 2023, 2:11 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

नए साल पर प्रेमी ने केक काटा। इसके बाद केक लेकर प्रेमिका का जन्मदिन मनाने पहुंच गया। प्रेमिका ने केट काटने से इनकार कर दिया। वह उससे मिलने के लिए बाहर जाने को भी तैयार नहीं हुई। फिर क्या था प्रेमी ने कमर से तमंचा निकाला और खुद के सिर पर सटाकर फायर कर दिया। चंद सेकेंड में ही उसकी मौत हो गई।

मेजा थाना क्षेत्र में हुई घटना
प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में सोमवार की शाम सात बजे गोली चलने की आवाज आई। लोग दौड़कर मौकेे पर पहुंचे। देखा एक युवक जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। सिर में गोली लगी थी। चंद ही सेकेंड में उसकी मौत हो गई। युवक को अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला।


12वीं का छात्र का मृतक आलोक
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त गांव के ही सभाजीत सिंह के बेटे आलोक सिंह के रूप में हुई। आलोक 12वीं का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जांच के दौरान प्रेम का एंगल आया सामने
पुलिस ने जांच ने शुरू की तो पता चला कि मामला प्रेम से जुड़ा है। प्रेमिका के चक्कर में युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने गहराई से छानबीन शुरू की तो प्रेमिका का भी पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने उससे भी पूछताछ शुरू की।


प्रेमिका ने खोला मौत का राज
पुलिस ने जब आलोक की प्रेमिका को बुलाकर पूछताछ की तो उसने राज से पर्दा उठा दिया। प्रेमिका ने बताया कि 1 जनवरी 2023 को आलोक ने अपना जन्मदिन मनाया था। दो जनवरी की शाम वह मिलने आया था। आलोक केक और तमंचा साथ लेकर आया था। तमंचा उसने कमर में लगाया था। आलोक ने कहा कि उसके साथ चलो केक काटो। उसने कहा कि परिवार के लोग जानेंगे तो पिटाई करेंगे। उसने साथ जाने से और केक काटने से मना कर दिया। इसके बाद आलोक वहां से चला गया।


सौ मीटर जाकर मारी गोली
प्रेमिका ने कहा कि आलोक उसके घर से 100 मीटर दूर जाकर रुक गया। वहां उसके दोस्त भी मौजूद थे। तभी गोली चलने की आवाज आई। जब वह वहां पहुंची तो देखा आलोक ने खुद को गोली मार ली थी और उसके दोस्त रो रहे थे।


पुलिस को नहीं मिला कोई तमंचा
घटना की जानकारी होने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई तमंचा नहीं था। ऐसे में पुलिस तमंचे की भी तलाश में जुटी है। जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। कारण कि जब आलोक की मौत हो गई थी तो वह तमंचा कहां गया जिससे उसे गोली लगी थी।

यह भी पढ़ेंः

स्कूल से लौट रही थी स्टूडेंट, रास्ते में क्लासमेट ने कर लिया किडनैप, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप


क्या कहती है पुलिस
मेजा सीओ विमल किशोर मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही रहस्य से पर्दा उठ जाएगा। दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश