31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल से लौट रही थी स्टूडेंट, रास्ते में क्लासमेट ने कर लिया किडनैप, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

आरोपियों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। नाबालिग छात्रा गांव के ही इंटर कालेज में पढ़ती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 4 Jan 2023, 1:39 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

एक आरोपी पुलिस हिरासत में

देवरिया जिले में नाबालिग छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। उसी समय छात्रा के साथ पढ़ने वाले छात्र ने अपहरण कर लिया। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

खुखुन्दू क्षेत्र की है घटना
खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा गांव के ही इंटर कालेज में पढ़ती हैं। आरोप है कि बीरमापट्टी गांव निवासी अफरोज आलम पुत्र रोज मोहम्मद भी उसकी कक्षा में पढ़ता है। अफरोज आलम ने परिचय का फायदा उठाकर लड़की का अपहरण कर लिया।


पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़िता के पिता का आरोप है कि अफरोज खुखुन्दू थाना क्षेत्र के खिरसर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार को कॉलेज से छुट्टी होने के बाद उनकी पुत्री घर लौट रही थी। रास्ते में अफरोज ने कुछ लोगों के सहयोग से मेरी बेटी का चार पहिया वाहन से अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।


गांव के पास ही सड़क किनारे मिली बेहोश
देर शाम तक बेटी घर नहीं पहुंची। परिवार परेशान हुआ तो उसकी तलाश शुरू की। उन्हें लड़की गांव से 500 मीटर दूर सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। इसके बाद लोग उसे अस्पताल ले गए। होश में आने पर छात्रा ने स्कूल से घर लौटते समय दो लोगों द्वारा अपहरण कर रेप करने की जानकारी दी।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अफरोज आलम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ेंः

बिहार की लड़की से UP के लड़के को फेसबुक पर हुआ प्यार, एक ‌दिन मिलने को बुलाया और दबा दिया गला


क्या कहती है पुलिस
खुखुन्दू थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर अफरोज आलम पुत्र रोज मोहम्मद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से दो मोबाइल मिले हैं। दोनों मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश