31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार की लड़की से UP के लड़के को फेसबुक पर हुआ प्यार, एक ‌दिन मिलने को बुलाया और दबा दिया गला

प्रेमी ने प्रेमिका को लखनऊ से गोरखपुर बुलाकर हत्या कर दी। लड़की बिहार की रहने वाली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 3 Jan 2023, 1:47 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

फेसबुक पर चैटिंग के दौरान दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसी बीच प्रेमी को शक हुआ कि लड़की किसी और से बात करती है। उसने लड़की को मिलने के बहाने गोरखपुर बुलाया और हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। लड़की नर्सिंग की छात्रा थी।

भभुआ जिले की रहने वाली थी लड़की
पुलिस के मुताबिक लड़की बिहार के भभुआ जिले की रहने वाली थी। वह लखनऊ में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। 31 दिसंबर को उसकी लाश गोरखपुर जिले के बेलीपार थानाक्षेत्र के ककराखोर गांव के पास मिली थी। पुलिस शव का शिनाख्त नहीं कर सकी थी।


स्थानीय लोगों ने खोला था राज
पुलिस लड़की के शव की शिनाख्त की कोशिश में जुटी थी। आसपास के लोगों से बातचीत की तो राज खुल गया। लोगों ने बताया कि लड़की को बरबसपुर गांव निवासी मारुति नंदन उर्फ पवन के साथ देखा गया था। इसके बाद लड़की की लाश मिली है।


पुलिस ने पवन को किया गिरफ्तार
घटना के बाद से ही पवन घर से फरार था। सोमवार को पुलिस ने पवन को पकड़ लिया। पूछताछ में पवन ने पुलिस को बताया कि वह सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र में क्लीनिक चलाता है। उसने हत्या की बात भी स्वीकार कर ली।


फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पवन ने बताया कि लड़की से फेसबुक पर हुई थी। दोनों प्यार करने लगे थे। वह लड़की से मिलने के लिए लखनऊ जाता था। दोनों में काफी नजदीकियां थी। वह लड़की से शादी करना चाहता था। पिछले दिनों उसने ही लड़की को गोरखपुर बुलाया था।


संदेह होने पर की गला दबाकर हत्या
पवन ने बताया कि वह लड़की को लेकर बेलीपार थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव गया था। उसे संदेह हो गया था कि लड़की किसी और युवक से भी बात करती है। इसी संदेह को लेकर विवाद हुआ। उसने युवती के चेहरे पर पंच मारा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।


परिवार को नहीं थी जानकारी
पुलिस की सूचना पर लड़की के परिवार के लोगो ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि लड़की का किसी से संबंध है उन्हें जानकारी नहीं थी। वे तो सिर्फ इतना जानते थे कि बेटी नर्सिग की पढ़ाई कर रही है। उसका मोबाइल 30 दिसंबर से बंद था। इसलिए वे चिंचित थे। पुलिस ने बताया कि उसकी लाश मिली है।

यह भी पढ़ेंः

क्या खनन माफिया ARTO को जान से मारना चाहते थे? वाहन चेकिंग के दौरान गलत साइड से आकर कार ने रौंदा


एसपी बोले, होगी कठोर कार्रवाई
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर पवन के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच जारी है। पुलिस उसे कठोर सजा दिलाने की कोशिश करेगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश