आजमगढ़

दलित नाबालिग से रेप करने वाले को 10 साल की सजा, एक आरोपी की हो गई मौत

आजमगढ़ में 22 साल पहले दलित नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप में मामले में अदालत का फैसला आया है। SC-ST कोर्ट ने आरोपी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2023, 7:30 AM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में सुनवाई शनिवार को पूरी हुई। आरोप सिद्ध होने पर एससी-एसटी कोर्ट ने आरोपी को 10 साल कैद की सजा सुनाई। उस पर छह हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। पीड़िता को बंधक बनाने के मामले में एक आरोपी को तीन महीने की सजा सुनाई गई है। उस पर पांच सौ रुपए जुर्माना लगाया गया है।


दिसंबर 2000 में हुई थी घटना
मुकदमें के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र की एक 14 साल की दलित लड़की 6 दिसंबर 2000 को भोर में शौच के लिए बाहर निकली थी। वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन बहदवास हालत में घर वापस आई।

यह भी पढ़ेंः

लोहरा गांव के गुफरान ने किया था दुष्कर्म
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि लोहरा गांव के तैयब, अफरोज पुत्र मांरूफ और गुफरान पुत्र मुल्तान उसे पकड़कर ले गए थे। उसके साथ गुफरान ने रेप किया। इस मामले में लड़की के पिता ने मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ेंः


पुलिस ने कोर्ट को प्रेषित किया था चार्जशीट
इस मामले में मुबारकपुर पुलिस ने जांच की। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेजा। लंबे समय से इस मामले में सुनवाई चल रही थी। मुकदमें के दौरान आरोपी तैयब की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः


कोर्ट में आठ गवाहों ने की गवाही
अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता रामनाथ प्रजापति ने पीड़िता समेत कुल आठ गवाहों को न्यायालय में पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया।

यह भी पढ़ेंः


एससी/एसटी कोर्ट जज सतीश द्विवेदी ने सुनाया फैसला
सुनवाई में दोनों आरोपियों पर आरोप साबित हुआ। एससी-एसटी कोर्ट के जज सतीश द्विवेदी के अदालत ने रेप के आरोपी गुफरान को दस वर्ष सश्रम कारावास और छह हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अफरोज को पीड़िता को बंधक बनाने के आरोप में तीन महीने के कारावास और पांच सौ रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट