9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ होगी कार्रवाई? कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दिए संकेत

आजमगढ़ पहुंचे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दावा किया कि सरकार खिलाड़ियों के साथ है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 21 Jan 2023, 1:34 PM IST

कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शुक्रवार को आजमगढ़ दौरे पर थे। उन्होंने निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सपा पर जमकर हमला बोला। दावा किया कि बीजेपी सर्व समाज की पार्टी है। सपा अपने परिवार की पार्टी है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में गठबंधन सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगा। वहीं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई के भी संकेत दिए।

मैनपुरी उपचुनाव को आम चुनाव पर नहीं होगा असर
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव का आम चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ जीत दर्ज करेगी। जिन सीटों पर जीत का अंतर कम था, उस पर पार्टी विशेष रूप से ध्यान दे रही है। हम बड़ी जीत हासिल करने वाले हैं।


एक मंच पर निषाद समाज को लाने की कोशिश
संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को किसी भी सरकार में उसका हक और अधिकारी नहीं मिला। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया जा रहा है। ताकि वर्तमान सरकार में हमें संविधान के अनुसार हक और अधिकार मिल सके।


संजय का दावा, बीजेपी से जुड़ रहा मुस्लिम
उन्होंने कहा कि सत्तर साल में जिनकी सत्ता थी उन्होंने मुसलमानों को क्या दिया। इन्होंने सिर्फ वोट लिया। 90 प्रतिशत मुस्लिम आज भी गरीब हैं। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के सभी के लिए काम किया। आवास से लेकर मुफ्त इलाज तक लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। अब मुसलमान भी समझ गया है। यही वजह है कि मुस्लिम समुदाय तेजी से भाजपा से जुड़ रहा है।


सपा से कभी अलग नहीं हुए थे शिवपाल यादव
शिवपाल की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव कभी सपा से अलग नहीं हुए। वह तो सिर्फ दिखावा था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल ने कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारा था। वे तब भी सपा के साथ थे। सपा सिर्फ अपने परिवार के लिए काम कर रही है। वह कभी सर्वसमाज का भला नहीं कर सकती।


मंत्री बोले-पीडब्ल्युडी घोटाले की होगी जांच
संजय निषाद ने कहा कि संज्ञान में आया है कि बिना गड्ढ़ा मुक्त किए रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शिकायत की जांच होगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कितना ही रसूखदार क्यों न हो।

यह भी पढ़ेंः

प्रेमी ने पूछा फोन क्यों बिजी था, प्रेमिका ने नहीं दिया जवाब तो बहन के सामने ही मार दी गोली


खिलाड़ियों की अश्मिता के साथ खड़ी है सरकार
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के लग रहे आरोपों के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि देश के अश्मिता और खिलाड़ियों के साथ सरकार खड़ी है। खेलमंत्री और सरकार लगातार इस मामले की चिंता कर रहे हैं। इसके परिणाम भी बहुत जल्द सामने आएंगे। हम लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ेंः

नायब तहसीलदार की बढ़ी मुश्किल, राम मंदिर को कहा था दुकानदारी, डीएम ने शुरू कराई जांच


निषाद समाज ने सरकार बनाई लेकिन मिला क्या
संजय निषाद ने कहा कि निषाद समुदाय जब कांग्रेस का बटन दबाता था तो कांग्रेस सत्ता में आती थी। उसके बाद सपा बसपा का बटन दबाया। गौर से देखिए निषाद समाज को आजतक मिला क्या। उन्हें सिर्फ छला गया। आज के दिन हम इतिहास रचने आए हैं। हमारे कार्यकर्ता आने वाले बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। संविधान में हिस्सेदारी के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें उनका हक हमारी सरकार दे रही है।