आजमगढ़

डिप्टी CM केशव मौर्य ने किया INDIA POST PAYMENTS BANK का उद्घाटन, कहा यह बैंकिंग क्षेत्र में नया आयाम साबित होगा

आजमगढ़ की मुख्य डाकघर शाखा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन।
3 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 7:55 PM IST
India Post Payments Bank Inaugration
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक उद्घाटन

आजमगढ़. भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) का मुख्य शाखा में शुभरंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फीता काट कर दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को इस बैंक की खूबियों से अवगत कराया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) न केवल नियमित जमा (बचत एवं चालू खाते), धन-प्रेषण सेवा (एनईएफटी/आरटीजीएस आदि) प्रत्यक्ष लाभ हस्तान्तरण सेवा (डीबीटी), बल्कि व्यापारिक लेनदेन से संबंधित सेवायें भी उपलब्ध करायेगा। यह वित्तीय लेनदेन की कई नई प्रणालियों जैसे-द्वार पर बैंकिंग सेवा, डिजिटल प्रेषण सेवा, मोबाइल आधारित बिल भुगतान सेवा और त्वरित प्रक्रिया कार्ड (क्यूआर कार्ड) को समाहित किये हुए हैं। इसका उद्देश्य जागरूकता कैम्प और लक्ष्य आधारित बचत के माध्यम से वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है, जो कि समाज के सबसे हाशिए वाले वर्ग के धन संचयन में महती भूमिका अदा करेगा।

उन्होंंने कहा कि इस बैंक में खाता खोलना आसान है, घर बैठे मोबाइल/कम्प्यूटर के माध्यम से खाता खोला जा सकता है। यह बैंक अपने ग्राहकों ऋण भी उपलब्ध करायेगी। बैंक काउन्टर के अलावा घर पर भी जाकर डाकिया ग्रामीणों को खाता खोलने में सहयोग करेंगे, इसमें पैसा निकालते समय न बैंक का खाता नम्बर तथा पासवर्ड याद करने की जरूरत नही है। आधार कार्ड के द्वारा बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से अंगूठे लगाकर पैसा निकाल सकते हैं। इस बैंक में खाता एक मिनट में खुल जाता है तथा खाता खुल जाने के बाद एक क्युआर कार्ड दिया जायेगा।

डाक विभाग डाकिया के माध्यम से लोगों के डाक के साथ-साथ बैंक साथ में लायेगा। डाकिया के पास एक स्मार्ट फोन तथा एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस रहेगी जिसमें माध्यम से डाकिया लोगों के घर पर जाकर आसानी से उनका खाता आसानी से खोल सकता है। जो ग्रामीण जनता बैंक तक नही आ सकती है ऐसी दशा में इण्डिया पोस्ट पैमेन्ट्स बैंक का कर्मचारी उनके घर जाकर पैसा उपलब्ध करायेगा। इस खाते के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की सब्सिडी तथा क्लेम की धनराशि इस खाते में जमा की जा सकती है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि आईपीपीबी का उद्देश्य कैम्पों का आयोजन करके समाज के सभी वर्गां में वित्तीय साक्षरता प्रदान करना है। यह नागरिकों में बचत की आदत को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के अन्त्योदय का प्रयास करेगा। आईपीपीबी वित्तीय व्यवस्था में बिखराव को समाप्त करने के साथ-साथ लेनदेन में पारदर्शिता लाएगा एवं वित्तीय प्रबंधन में कुशलता के साथ-साथ नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा देगा। इस तरह संक्षेप में आईपीपीबी को हम एक में अनेकों सुविधा युक्त बैंक के रूप में परिभाषित कर सकते हैं।

सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि आईपीपीबी भारतीय डाक विभाग के अन्तर्गत केन्द्र सरकार का उपक्रम है जो 150 वर्षां की अवधि से अधिक समय से जनता के साथ अच्छे एवं मधुर सम्बन्ध रखने वाला संगठन है और अपने 1.55 लाख डाकघरों तथा 2.50 लाख पोस्टमैनों/ग्रामीण डाक सेवाकों के माध्यम से समर्पित सेवायें प्रदान करता आ रहा है। डाकघरों की तरह ही आईपीपीबी की सेवायें भी देश के प्रत्येक भाग में प्रत्येक नागरिक तक पहुंचायी जायेगी। यहां तक कि ये सेवाएं डाकघरों की तरह दूरदराज के क्षेत्रों में भी पहुंचायी जाएंगी। इस तरह आईपीपीबी विश्व का सबसे बड़ा बैंक होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा पहुंच वाला तथा देश के अन्तिम छोर तक सम्पर्क सूत्र स्थापित करने वाला बैंक होगा।

डीडीजी राजेश सिंह ने कहा कि यह हमारे देश के लिए अभूतपूर्व एवं क्रांतिकारी कदम है। आज के दिन 650 आईपीपीबी शाखाओं तथा 3250 सेवा केन्द्रों में इस सेवा का शुभारम्भ किया जा रहा है। 31 दिसम्बर 2018 तक देश के सभी 1.50 लाख डाकघरों में इसका विस्तार किया जायेगा। इसके माध्यम से हम नागरिक केन्द्रित विभाग के रूप में एक विश्वस्तरीय सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अन्त्योदय का प्रयास करेंगे। हम एक ऐसी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं जो प्रारम्भ होने के साथ-साथ मीलों तक जाने के लिए निर्धारित है।

इस मौके पर राजेश सिंह, बाल्मीकी आर्या, आरपी यादव सीनियर पोस्टमास्टर, प्रवर अधीक्षक डाकघर आशिष गुप्ता, ब्रांच मैनेजर इण्डिया पोस्ट पैमेन्ट्स बैंक, सांसद लालगंज नीलम सोनकर, अरूण यादव विधायक फूलपुर, पवई, नगर पालिका अध्यक्षा शीला श्रीवास्तव, बीजेपी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि आदि आदि उपस्थित थे।

By Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट