26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
सपा नेता ने अमर सिंह को बताया दलाल, कहा- हिम्मत है तो आजमगढ़ से चुनाव लड़कर दिखायेें
Play video

सपा नेता ने अमर सिंह को बताया दलाल, कहा- हिम्मत है तो आजमगढ़ से चुनाव लड़कर दिखायेें

सपा नेता ने विवादित बयान देते हुए जयाप्रदा को नाचने गाने वाली तक कह दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Aug 2018, 8:38 PM IST

बलिया. सपा के खिलाफ बयान देने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह अब सपाइयों के निशाने पर हैं। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने अमर सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें दलाल तक कह डाला और कहा कि अगर अमर सिंह में हिम्मत है तो वह आजमगढ़ से चुनाव लड़कर दिखायें।

अमर सिंह ने जिस तरह सपा नेता आजम खान पर हमले किये, उसी तर्ज पर अब सपा नेता अमर सिंह को निशाने पर ले रहे हैं। बलिया में सपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने कहा कि अमर सिंह तो नेता है ही नहीं वो सिर्फ सत्ता पक्ष की दलाली करते हैं।

सपा नेता सयाद अली ने विवादित बयान देते हुए जयाप्रदा को नाचने गाने वाली तक कह दिया। सपा नेता ने कहा कि मुलायम सिंह ने अमर सिंह को ऊपर उठाया, मगर अमर सिंह ने सपा के घर में ही आग लगा दी। उन्होंने अमर सिंह को चैलेन्ज देते कहा कि अगर अमर सिंह आजमगढ़ के है तो आजमगढ़ से चुनाव लड़कर दिखाएं।

 

BY- AMIT KUMAR