आजमगढ़

20 जून को हुई थी मौत, अब दर्ज हुआ 19 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

मृतक की पत्नी का आरोप गांव के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करने दिया था, बंधक बनाकर कराया गया था समझौता।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 8:57 AM IST
news
एफआईआर

आजमगढ़. पवई थाने की पुलिस ने बीते 20 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक की पत्नी द्वारा आरोपित किए गए 19 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कैलाशनाथ को सौंपी गई है।

पवई थाना क्षेत्र के दबदबा ग्राम निवासी आशा देवी पत्नी रामचंद्र का आरोप है कि उसके पति ब्रेन ट्यूमर नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जिसका ईलाज शहर के लछिरामपुर स्थित वेदांता अस्पताल में चल रहा था। ईलाज के दौरान मृतक की पत्नी अपने बहन के यहां किसी कार्यवश गई थी। वहीं उसे फोन के माध्यम से जानकारी दी गई कि उसके पति की मौत हो गई है। मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंची पत्नी ने देखा कि मृत पति के गले पर काला निशान पड़ा था।

संदेह होने पर उसने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई। इस बात से नाराज गांव के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। विपक्षियों ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए पीड़िता को बंधक बनाकर समझौता कराया और मृतक का दाह संस्कार कर दिया। इस मामले में शुक्रवार को मृतक की पत्नी द्वारा आरोपित किए गए दबदबा ग्राम निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र प्यारेलाल सहित 19 लोगों के खिलाफ पवई थाने में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

छेड़खानी व मारपीट के मामले में पांच नामजद

आजमगढ़. रौनापार थाने की पुलिस ने छेड़खानी का विरोध करने पर पीड़ित पक्ष को मारपीट कर घायल कर देने के आरोप में नामजद किए गए पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया है।

रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि बीते 15 सितंबर की दोपहर वह बाजार से घर लौट रही थी। उसी दौरान चालाकपुर गांव के पास हिरनई गुल्लीगढ़ ग्राम निवासी दुर्गेश पुत्र रामाश्रय ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने आप बीती अपने परिजनों को बताया। इस बाबत पूछताछ करने पर दुर्गेश व उसके पक्ष के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने हिरनई गुल्लीगढ़ ग्राम निवासी दुर्गेश पुत्र रामाश्रय सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By Ran Vijay singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट