27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ पर बांध जबरन पिलाया जहर, गला घोंटकर नदी में फेंका

खजूरी इलाके की घटना: दो साथियों के साथ पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Dinesh Binole

•

Updated: 30 Sep 2018, 8:02 AM IST

crime news

husband kill wife's lover in bhopal

भोपाल. खजूरी सड़क इलाके में युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश नदी में फेंक दी। वारदात से पहले आरोपियों ने महिला और उसके प्रेमी को अलग-अलग पेड़ से बांध दिया था। इसके बाद उसे जहर पिला दिया। आरोपी ने बच्चों के मिलवाने के बहाने पत्नी को फंदा गांव बुलाया था। गुरुवार-शुक्रवार की रात मुख्य आरोपी ने वारदात में शामिल अपने एक साथी के साथ खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक शिवशक्ति नगर छोला मंदिर निवासी 38 वर्षीय दीपक ओझा हलवाई था। पिछले दो महीने पहले से उसके साथ लिवइन में प्रीति रहती थी। प्रीति ने आठ साल पहले सीहोर निवासी संतोष प्रजापति से लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं। बच्चे संतोष के पास रह रहे हैं। 26 सितंबर को संतोष ने प्रीति को फोन कर कहा कि बच्चों से मिलने बुलाया। दोपहर करीब 12 बजे प्रीति और दीपक फंदा पहुंचे। संतोष अपने दो अन्य साथी धर्मेन्द्र और चेन सिंह के साथ मिला। यहां से पांचों फंदा से रवाना हो गए।

प्रीति नहीं देख पाए, इसलिए उसे दूर पेड़ से बांधा
एसडीओपी बैरागढ़ प्रेमशंकर गौतम ने बताया कि संतोष ने दीपक और प्रीति को अलग-अलग पेड़ से बांधा था। दीपक की जब आरोपियों ने हत्या की प्रीति नहीं देख सकी। उसे गुमराह करते हुए आरोपी संतोष अपने लेकर पहुंचा। जहां, प्रीति ने अपने देवर को घटना के बारे में बताया।

शराब में मिलाकर पिलाई इल्ली मार दवा
पांचों फंदा के आगे जंगल के रास्ते आगे बढ़े। इसी दौरान संतोष ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी प्रीति, दीपक को अलग-अलग पेड़ से बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने दीपक को शराब में इल्ली मारने की दवा मिलाकर पिला दी। दीपक की हालत गंभीर होते ही आरोपियों ने उसका रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद लाश तूमड़ा के पास कारवां नदी में फेंक दी।