आजमगढ़

गजबः आजमगढ़ में बेचते थे सब्जी, गोरखपुर और मऊ में करते चोरी, झारखंड और बंगाल में बेचते थे माल

गोरखपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने जो राज खोला उससे पुलिस भी हैरान है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2023, 4:47 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

गोरखपुर के बड़हलगंज पुलिस ने झारखंड के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने आजमगढ़ को अपना ठिकाना बनाया था। वे गोरखपुर और मऊ जिले में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी का माल झारखंड और पश्चिम बंगाल ले जाकर बेच देते थे।

शिवम तिवारी ने दर्ज कराई थी एफआईआर
पांच दिसंबर को बड़हलगंज के शिवम तिवारी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उनकी चाची ऑटो से बड़हलगंज जा रही थीं। तीन लोग हैंडबैग से सोने की चेन और 15 सौ रुपये चुरा लिए। पुलिस इस माममले की जांच में जुटी थी।


21 नवंबर को इंद्रेश को बनाया था निशाना
इससे पहले 21 नवंबर को इंद्रेश कुमार पांडेय अंबेडकर चौक के पास रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। तभी उनके पास एक युवक आया और युवक के मोबाइल फोन, अंगूठी चुरा ली थी। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
बड़हलगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे में दो संदिग्ध मौजूद हैं। पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


चोरों के पास से 26 मोबाइल और नगदी बरामद
पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 26 मोबाइल फोन, सोने की एक अंगूठी, 4,750 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उन्होंने कई राज उगले। उनके कुछ और साथी अब भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।


झारखंड के रहने वाले हैं दोनों चोर
दोनों चोरों झारखंड के रहने वाले हैं। एक की पहचान झारखंड के साहेबगंज जिले के तालझाड़ी थाना क्षेत्र के मशकलइया निवासी फेकन मंडल के रूप में हुई है। जबकि करन कुमार मंडल भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः


आजमगढ़ में लगाते थे सब्जी का ठेला
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी झारखंड से आकर आजमगढ़ में रुकते थे। बवाली मोड़ के पास किराए की झोपड़ी में रहकर सब्जी का ठेला लगाते थे। रात में मऊ के मधुबन और गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके में चोरी करते थे। इसके बाद चोरी का माल पश्चिम बंगाल और झांरखंड में बेचते थे। पूछताछ में कुछ और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट