9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज के लिए टीचर ने पत्नी को घर से निकाला, अस्पताल में मिला बीवी का भाई तो काट ली नाक, लगे 7 टांके

मऊ जिले में एक शिक्षक ने अपने साले की नाक काट ली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 18 Jan 2023, 2:44 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

शादी में दहेज कम मिलने से युवक नाखुश था। बेटी पैदा होने के बाद पत्नी से उसकी नाराजगी और बढ़ गई। वह दहेज का दबाव बनाने लगा। दहेज नहीं मिला तो पत्नी को घर से निकाल दिया। इसी बीच उसका आमना-सामना अस्पताल में साले से हुआ तो उसकी नाक ही काट ली।

तीन साल पहले हुई थी शादी
बुलाकीपुरा निवासी जावेद अहमद इंटर कालेज का अध्यापक है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी दक्षिण टोला के खीरी बाग निवासी नूजहत परवीन से हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता था। कई बार दोनों पक्षों में पंचायत और सुलह-समझौता हुआ।


बेटी के जन्म के बाद बढ़ गई डिमांड
नूजहत ने एक साल पहले बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने से पति की नाराजगी और बढ़ गई। इसके बाद वह फिर दहेज की मांग करने लगा। ससुराल के लोग नूजहत को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। सामान्य परिवार से होने के कारण वह अपने पिता से दहेज की डिमांड पूरी नहीं करा पाई।


जावेद ने पत्नी को घर से निकाला
नूजहत का आरोप है कि दहेज न मिलने पर पति जावेद ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। ससुराल के लोग कभी उसकी खोज खबर नहीं लिए।


अस्पताल में हमला कर जावेद ने काटी नाक
नूजहत के मुताबिक सोमवार की शाम को बहन की तबीयत खराब हो गई। वह अपने भाई नदीम के साथ डॉक्टर से परामर्श लेने गई थी। वहां जावेद भी पहले से मौजूद था। दोनों को देखते ही जावेद गुस्सा हो गया। उसने साले से झगड़ा कर लिया। विरोध करने पर नदीम की नाक दांत से काट लिया।


नदीम को लगे हैं सात टांके
खून से लपथथ नदीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौका देख जावेद वहां से फरार हो गया। नदीम की नाक पर सात टांके लगाए गए हैं। पीड़ित ने इस मामले में दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेंः

अस्पताल में जच्चा-बच्‍चा की मौत, परिवार हंगामा न करे, डॉक्टर ने इलाज के नाम पर शव को शहर में छोड़ा


थानाध्यक्ष बोले, कर रहे मामले की जांच
थानाध्यक्ष अब्दुल वाहिद का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान घटना हुई। पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।