सरायमीर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर की लापरवाही से मां और बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग अस्पताल पर हंगामा न करें, इसलिए डॉक्टर उन्हें शहर में दिखाने की बात कहकर साथ लाया। इसके बाद दोनों शव वाहन में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डॉक्टर की तलाश में जुटी है।