आजमगढ़

नशेड़ी पति के साथ पत्नी ने जाने से किया इंकार तो पति ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल किया आग के हवाले

झुलसे युवक के साढू के घर हुई घटना

2 min read
Aug 07, 2018
नशेड़ी पति के साथ पत्नी ने जाने से किया इंकार तो पति ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल किया आग के हवाले

आजमगढ़. नशे में धुत होकर घर पहुंचे पति की हालत देख पत्नी ने जब विरोध किया तो पति ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल पत्नी नाराज होकर घर से तीन किलोमीटर दूरी पर रहने वाली बहन के घर चली गई। दोपहर में युवक पत्नी को लेने के लिए अपने साढू के घर पहुंचा तो नाराज पत्नी ने साथ जाने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज पति अपने साथ लाए पेट्रोल को शरीर पर डाला और खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव में सोमवार को दिन में घटित हुई।


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भीटेहरा ग्राम निवासी 29 वर्षीय नरेश यादव पुत्र किशन यादव को नशे की लत लग गई थी। इन दिनों वह ब्राउनशुगर पीने लगा था। सोमवार की सुबह रमेश नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी उर्मिला ने इसका विरोध किया। पत्नी की बात से तमतमाए रमेश ने उर्मिला को बुरी तरह मारा-पीटा। नाराज उर्मिला अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित भवनपुर गांव में ब्याही बहन के घर चली गई। दोपहर में रमेश पत्नी को लाने के लिए अपने साढू के घर पहुंचा लेकिन उर्मिला ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद रमेश ने पुलिस के 100 नंबर डायल पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और पति-पत्नी को थाने बुलाकर चली गई। पुलिस के जाने के बाद रमेश ने अपनी जान देने की बात करते हुए बाइक की डिग्गी में रखी पेट्रोल से भरी बोतल निकाला और अपने शरीर पर उड़ेल कर खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

By- रणविजय सिंह

Published on:
07 Aug 2018 08:05 pm
Also Read
View All