इसके बाद सभी देवताओं ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस यज्ञ को पूरा करने के लिए राजा दक्ष का जीवित रहना बहुत जरूरी है। देवताओं के आग्रह पर भगवान शिव ने बकरे का शीश राजा दक्ष को लगाया। भगवान शिव ने माता सती के शरीर को चारों दिशाओं में घुमाया तब नारायण चक्र से माता सती के शरीर के 52 टुकड़े हुए। जो विभिन्न जगहों पर गिरे और विभिन्न नामों जैसे पल्हना देवी, नैना देवी, ज्वाला देवी, कामख्या देवी, विन्ध्यवासिनी आदि नामों से प्रख्यात हुआ। इस अवसर पर नायक यादव, जितेन्द्र अस्थाना, रमाकांत गुप्ता, रामसुधार, निर्मल मौर्य, मुफिर यादव, राजू, अर्चना सिंह, पम्मी, विद्या देवी, पहाड़ी राम, चांदनी देवी, रामसुभग, कलावती, शिव कुमारी, सुनीता सिंह आदि उपस्थित थी।