
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को दी खास हिदायत
आजमगढ़. प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़, नितिन रमेश गोकर्ण द्वारा पूर्व मा0 विद्यालय कस्बा सराय (सठियांव) में चौपाल लगाकर ग्राम में चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर विद्युत, शौचालय, बच्चों में ड्रेस वितरण, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी।
प्रमुख सचिव द्वारा ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की गयी, कि ग्राम में कितने हैण्डपम्प हैं। जिसके जवाब में ग्रामीणों ने बताया गया कि गांव में 40 हैण्डपम्प हैं। जिसके बाद प्रमुख सचिव ने पूछा की हैण्डपम्प पानी दे रहे है या नहीं। साथ ही पूंछा की स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कितने लोगों के पास शौचालय है।
ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि 28 लोग ऐसे हैं, जिनके पास शौचालय नहीं है। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि इसकी रिपोर्ट मुख्यालय पर तत्काल उपलब्ध करायें। उन्होंने स्कूल जाने वाले बच्चों से किताबों, ड्रेस वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसी क्रम में मनरेगा के अन्तर्गत अब तक कितने जॉब कार्ड जारी है व जॉब कार्ड से मनरेगा के अन्तर्गत कार्य मिल रहा है कि नहीं इसकी भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एएनएम से जानकारी प्राप्त की, कि इस ग्राम में कितनी गर्भवती महिलायें हैं और उसमें से कितने एनेमिक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो एनेमिक महिलायें हैं उनको एनेमिक से बचाने के लिए बराबर सलाह दिया जाय।
परिवार रजिस्टर बनाने में 27000 रू0 खर्च
इस पर उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी व डीआईओ एनआईसी को जांच करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन देने मे किसी प्रकार की धन उगाही की जाती है तो संज्ञान में आने पर उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, डीसी एनआरएलएम वीके मोहन, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप निदेशक कृषि डॉ0 आरके मौर्य, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सडियांव, ग्राम प्रधान/सचिव तथा आम ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।
Published on:
06 Aug 2018 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
