आजमगढ़

VIDEO- प्रिंसिपल ने फोन पर कहा, मेरी बात मान जाओ वर्ना…फिर छात्रा ने उठाया बड़ा कदम

बलिया में इंटर कॉलेज का प्रिंसिपल छात्राओं को परेशान करता था। एक छात्रा ने हिम्मत दिखाई तो प्रिंसपल को स्कूल छोड़ भागना पड़ गया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 9:12 AM IST
छात्राओं से बात करती पुलिस
छात्राओं से बात करती पुलिस

छात्राएं स्कूल जाती थी तो प्रिंसिपल उनसे अश्लील बातें करता था। एक छात्रा को तो उसने फोन भी मिला दिया। छात्रा से कहा मेरी बात मान जाओ वर्ना क्या होगा कल्पना नहीं कर सकती। छात्रा ने महिला हेल्प लाइन की मदद ली। अब पुलिस प्रिंसपल को तलाश रही है। वहीं थानेदार ने कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं को शाबाशी दी।

गड़वार थाना क्षेत्र में स्थित है कॉलेज
इंटर कॉलेज गड़वार थाना क्षेत्र में है। यहां की एक छात्रा ने 1076 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की थी। उसने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाया था। छात्रा का कहना था कि प्रिंसपल अश्लील हरकत करते हैं। फोन कर कहते हैं बात मान जाओ वर्ना जो होगा तुमने कल्पना नहीं की होगी।

यह भी पढ़ेंः

बातचीत का ऑडियो हो गया है वायरल
प्रिंसिपल ने छात्रा से जो अश्लील बातें की थी उसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद से ही हड़कंप मचा है।


पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

छात्रा की शिकायत के बाद 1076 हेल्पलाइन से थाने को सूचित किया गया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंसपल के खिलाफ मंगलवार को FIR दर्ज कर लिया। इसके बाद प्रिंसपल कालेज से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कई और छात्राएं आई सामने
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो कई और छात्राएं सामने आ गई। उनका कहना था कि प्रिंसपल उन्हें भी परेशान करता था। डर के मारे वह किसी से शिकायत नहीं करती थी। एक छात्रा ने पहल की तो उनमें भी हिम्मत आई है।

यह भी पढ़ेंः


थानाध्यक्ष ने स्कूल जाकर छात्राओं को दी शाबाशी
थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह बुधवार को कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि मुंह खोलो चुप्पी तोड़ो, टीम ने कहा कि अपनी बात बतानी है, मैनेजर को बताना है। उन्होंने शिकायत करने वाली छात्रा को शाबाशी दी।


थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी दबाव में आने की जरूरत नहीं। आप लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण, मातृ शक्ति और समाज को कैसे आगे बढ़ाना है, इस बारे में बताया गया है। आप आगे आओ हम आपके साथ हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

यह भी पढ़ेंः

एसओ बोले- प्रिंसिपल के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रिंसिपल राम नारायण यादव फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट