29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में सिर कूंचकर 70 साल की बुजुर्ग ही हत्या, अकेली रहती थी महिला

आजमगढ़ में बारामदे में सोई महिला की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। महिला घर पर अकेले रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 1 Feb 2023, 8:52 PM IST

घटनास्थल पर पूछताछ करते एसपी अनुराग आर्य

घटनास्थल पर पूछताछ करते एसपी अनुराग आर्य

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खास बेगपुर गांव में 70 साल के महिला की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। घर से आभूषण और अन्य सामान गायब है। एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर पर अकेले रहती थी मालती
खास बेगपुर गांव निवासी 70 साल की मालती गिरी पत्नी कल्पनाथ गिरी घर पर अकेली ही रहती थी। पति रोजी रोटी के लिए मुंबई और बेटा गुजरात रहता है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मालती घर पर अकेली रहती थी।

यह भी पढ़ेंः

VIDEO- आप का गंभीर आरोप, आडानी को लाभ पहुंचाने के लिए आस्ट्रेलिया से कोयला खरीद को बाध्य की जा रही कंपनियां

बेटी ने फोन किया तो नहीं मिला जवाब
बुधवार की सुबह सिधारी थाना क्षेत्र के बेलागर में ब्याही बेटी बेबी ने फोन किया तो मां का फोन नहीं उठा। उसने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बेटी को मां की चिंता होने लगी। यह बात उसने अपनी ससुराल के लोगों को बताया।

यह भी पढ़ेंः

दुल्हन लेकर घर लौटा, औरतों गा रही थीं मांगलिक गीत, दूल्हे ने लगा ली फांसी


बेबी मायके पहुंची तो रही गई सन्न
बेबी ने अपने पति जगदीश को फोन किया कि मां फोन नहीं उठा रही। इसके बाद बेबी अपनी मां से मिलने पहुंच गई। बेबी ने देखा कि बरामदे में मालती गिरी लहुलुहान हाल में मृत पड़ी थी। मृतका का चेहरा और सिर ईंट से कूंचा हुआ था। मृतका के जेवरात भी गायब थे।

IMAGE CREDIT: patrika

यह भी पढ़ेंः

37 साल बाद आया मारपीट के मामले में फैसला, एक आरोपी को दस साल की कैद

हत्या की सूचना पर पहुंचे एसओ और अन्य अधिकारी
बेबी ने हत्या की सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष, एसपी अनुराग आर्य और सीओ सगड़ी सौम्या सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका दो पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी।

यह भी पढ़ेंः

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी संतोष सिंह को लगी गोली, 23 मुकदमें है दर्ज


एसपी बोले-चल रही मामले की जांच
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग