आजमगढ़

दामाद के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची सास, कराना पड़ गया बेटी का DNA टेस्ट

सास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2023, 12:21 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

हमीरपुर जिले में दामाद की हरकतों से परेशान सास ने एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप है कि दामाद उसकी दूसरी बेटी से भी संबंध रखता है। वह उसे लेकर भाग गया है। दूसरी तरफ जीजा-साली घर लौट आए हैं। पुलिस ने उन्हें हिरसात में ले लिया है। अब दोनों का रिश्ता पता करने के लिए पुलिस DNA टेस्ट करा रही है।

10 सितंबर को घर से निकले थे जीजा-साली
घीहा डेरा गांव निवासी युवक की ससुराल पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में हैं। आरोप है कि राजाबाबू 10 सितंबर 2022 को ससुराल आया। अपनी साली को साथ लेकर कहीं चला गया। जब देर तक लड़की घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कहीं पता नहीं चला।


सास ने दर्ज कराया मुकदमा
इस मामले में सास ने दामाद पर नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। तभी से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।


तीन दिन पहले दोनों खुद लौट आए घर
तीन दिन पहले युवकअपनी साली को लेकर गांव आ गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस राजाबाबू और दसकी साली को थाने ले गई। शुक्रवार को दोनों का मेडिकल कराया गया। इसी दौरान दोनों के डीएनए सेंपल भी लिए गए।

यह भी पढ़ेंः


पुलिस कर रही रिपोर्ट का इंतजार
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों का डीएनए सैंपल कराया गया है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा लड़की का न्यायालय में बयान कराया जा रहा है। लड़की के बयान और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट