30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुआ को अपने भतीजे से ही हुआ इश्क, जब प्यार चढ़ा परवान तो पति बना दीवार, बनाया ऐसा प्लान कि पुलिस भी हैरान

फिरोजाबाद में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 7 Jan 2023, 8:29 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

युवती शादीशुदा थी। पति भी साथ रहता था लेकिन वह अपने ही भतीजे को दिल दे बैठी। पति को पता चला तो उसने विरोध किया और दोनों के रास्ते की दीवार बन गया। फिर क्या था पत्नी ने खौफनाक साजिश रच डाली। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

खाली प्लाट में मिली थी लाश
फिरोजाबाद में 01 जनवरी 2022 को खाली पड़े प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। युवक की हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। एएसपी आशीष तिवारी ने मामले के खुलासा के लिए दो टीमों का गठन किया था।


सायरा खातून ने दर्ज कराई थी एफआईआर
पुलिस ने काफी प्रयास किया तो शव की शिनाख्त हुई। मृतक नईम हासरथ जिले के सिकंदरामऊ थाना क्षेत्र के मलिखानपुर रोड का रहने वाला था। मृतक की बहन ने शव की शिनाख्त के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।


खुद कोतवाल ने उठाया खुलासे का जिम्मा
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा की जांच में पता चला कि हत्या प्रेम संबंध में की गई है। पत्नी और करीबी रिश्तेदार ने ही अपने अवैध संबंध को बचाने के लिए हत्या की है। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ 10000 रुपये का इनाम घोषित कराया।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दस हजार के इनामी हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने घटना के तत्काल खुलासा के लिए पुलिस और सर्विलांस टीम को प्रशिस्त पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं मृतक की पत्नी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः पत्नी बोली-

तुम्हारे घर में भूत है, साथ नहीं रहूंगी शहर ले चलो; पंचायत हुई पुलिस आई लेकिन नहीं बनी बात और फिर…


बोले एसपी, होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। पत्नी और रिश्तेदार ने मिलकर की है। पत्नी अभी फरार है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग