14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी बोली- तुम्हारे घर में भूत है, साथ नहीं रहूंगी शहर ले चलो; पंचायत हुई पुलिस आई लेकिन नहीं बनी बात और फिर…

बलिया में एक विवाहिता ने इसलिए ससुराल में रहने से मना कर दिया क्योंकि उसे घर में भूत होने का शक है।
2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

मनियर थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी को एक साल से अधिक समय गुजर चुका है। विवाहिता को अब ससुराल में डर लग रहा है। उसका दावा है कि घर में भूत है। उसने पति से कहा कि शहर ले चलों। दियारा में नहीं रह सकती। जब पति तैयार नहीं हुआ तो पत्नी मायके चली गई।


वर्ष 2011 में हुई थी शादी
मनियरा क्षेत्र के एक युवक की शादी वर्ष 2021 में पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ससुराल आई। उसके ससुराल आने के बाद दियारा क्षेत्र में बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद विवाहिता मायके चली गई। उसके बाद वह ससुराल नहीं आ रही थी। दोनो पक्षों में पंचायत हुई। इसके बाद कुछ दिन पहले वह ससुराल आई। चंद दिन बाद ही उसे घर में भूत दिखने लगा।


भूत के डर से शहर जाना चाहती है विवाहिता
विवाहिता का दावा है कि पति के घर में भूत है। वह कहती है कि किसी भी हालत में दियारा यानी बाढ़ क्षेत्र में नहीं रह सकती। भूत से उसे डर लगता है। पति ने उसे काफी मनाया लेकिन वह नहीं मानी। कहती है कि रहूंगी तो शहर में नहीं तो मायका ही अच्छा है।


पुलिसवाले भी नहीं निकाल पाए भूत का डर
विवाहिता की जिद को देखते हुए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचों ने भी समझाया लेकिन बात नहीं बनी। पंचायत में भी उसने घर रहने से मना कर दिया। मामला मनियर थाने पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने भी समझाया लेकिन विवाहिता जिद पर अड़ी रही। अंत में पुलिस ने भी हार मान ली। विवाहिता अपने पिता के साथ मायके चली गई।

यह भी पढ़ेंः तिहाड़ से छूटकर आया था बदमाश फिर हो गया पुलिस से सामना, बाएं पैर में लगी गोली


क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि महिला को बहुत समझाया गया। वह ससुराल नहीं रहना चाहती थी। दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया। दोनों ने संबंध विच्छेद का फैसला किया है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग