आजमगढ़

लॉकडाउन में मसीहा बने पुलिसकर्मी, भूखों को खिला रहे अपने हिस्से की रोटी

- ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी घर-घर पहुंचा रहे मदद- वर्षों में जो नहीं कर पाई सरकारें, कोरोना के खौफ ने हफ्ते भर में कर दिया- जरूरतमंदों को खाद्य सामाग्री पहुंचाने के लिए बनाया पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2020, 5:36 PM IST
coronavirus lockdown
आपदा के इस समय में पुलिस ने ड्यूटी के साथ ही आम आदमी के प्रति जो संवेदना दिखाई है, वह चर्चा का विषय बनी हुई है

आजमगढ़. आम तौर पर पुलिस के प्रति आम आदमी की धारणा ठीक नहीं होती है। ज्यादातर लोग पुलिस को शोषक और उत्पीड़न करने वाला मानते हैं लेकिन कोरोना के चलते हुए लाक डाउन ने 7 दिन में ही पुलिस के प्रति लोगों की सोच बदल दी है। कारण कि पहली बार पुलिस को नया रूप देखने को मिला है। एक तरफ जहां पुलिस मनमानी करने वालों पर लाठियां भांज रही है तो दूसरी तरफ गरीबों के लिए रोटी का इंतजाम कर रही है। गरीबों की मदद के लिए बनाया गया पुलिस- पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक काफी कारगर साबित हो रहा है। वहीं थानों पर तैनात दारोगा और सिपाही भी अपने हिस्से की रोटी दूसरों को खिलाते दिख रहे हैं।

आपदा के इस समय में पुलिस ने ड्यूटी के साथ ही आम आदमी के प्रति जो संवेदना दिखाई है, वह चर्चा का विषय बनी हुई है। चट्टी-चौराहे से लेकर चेकपोस्ट और थानों पर चिलचिलाती धूम में लाकडाउन को सफल बनाने के लिए तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी तो पूरी मुस्तैदी से कर ही रहे हैं, हर गरीब की मदद भी करते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि लोग अपने हिस्से का भोजन और पानी भी लोगों से शेयर करने में नहीं चूक रहे।

पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक
पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामाग्री पहुंचाने के लिए पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक की स्थापना की है। इसमें एक मुख्य आरक्षी तथा 2 आरक्षी की ड्यूटी लगायी गयी है। जो सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लाइंस मोबाइल नंबर 9454401300 के निर्देशन में काम करेंगे। जरूरतमंदों के लिए टोल फ्री नंबर 18001805145 जारी किया गया है। इसके अलावा गरीब डायल-112 पर फोन कर भी मदद मांग सकते हैं। बैक में तैनात कर्मचारी सूचना के आधार पर संबंधित तक खाद्यान पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। इसमें एनजीओ की भी मदद ली जाएगी।

Updated on:
28 Mar 2020, 5:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट