आजमगढ़

अस्पताल में जच्चा-बच्‍चा की मौत, परिवार हंगामा न करे, डॉक्टर ने इलाज के नाम पर शव को शहर में छोड़ा

परिवार के लोगों का आरोप है कि डॉक्टर दोनों शव वाहन में छोड़कर भाग गया। जब उन्होंने वाहन में जाकर देखा तो जच्चा-बच्चा की लाश पड़ी थी।
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2023, 5:30 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

सरायमीर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर की लापरवाही से मां और बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग अस्पताल पर हंगामा न करें, इसलिए डॉक्टर उन्हें शहर में दिखाने की बात कहकर साथ लाया। इसके बाद दोनों शव वाहन में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डॉक्टर की तलाश में जुटी है।


अंसारी नर्सिंग होम में भर्ती थी गर्भवती महिला
तहबरपुर थाना क्षेत्र के लेड़ुवा निवासी रामविचार मौर्य की पत्नी सुशीला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिवार के लोगों ने सोमवार को उसे संजरपुर बाजार स्थित अंसारी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सक ने नार्मल डिलीवरी कराने की बात कही गई। इसके बाद उसने शाम को आपरेशन करने को कहा।


महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
परिवार के लोगों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर की बात मान ली और आपरेशन को तैयार हो गए। डॉक्टर ने देरी कर दी और सही उपचार भी नहीं किया। परिणाम रहा कि जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बारे में उसने परिवार को जानकारी भी नहीं दी।


महिला की हालत गंभीर बताकर किया रेफर
डॉक्टर ने परिवार के लोगों को नहीं बताया कि महिला और बच्चे की मौत हो गई। उसने कहा हालत गंभीर है। शहर ले जाना होगा। इसके बाद अपने ही वाहन से दोनों को लेकर जिला मुख्यालय के लिए चल दिया। परिवार के लोग भी उसके पीछे शहर आ गए।


आरोप, दलालघाट में शव छोड़कर भागा डॉक्टर
परिवार के लोगों का आरोप है कि डॉक्टर दोनों को लेकर शहर के दलालघाट क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल के पास आकर रुक गया। इसके बाद वह दोनों शव वाहन में छोड़कर भाग गया। जब उन्होंने वाहन में जाकर देखा तो जच्चा-बच्चा की लाश पड़ी थी। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
मृत महिला के पति रामविचार ने इसकी शिकायत सरायमीर थाने में की। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट