आजमगढ़

देवरिया कांड के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, फूंका सीएम योगी का पुतला

सरकार के खिलाफ की जमकर नारे बाजी
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 8:47 PM IST
देवरिया कांड के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, फूंका सीएम योगी का पुतला
देवरिया कांड के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, फूंका सीएम योगी का पुतला

आजमगढ. देवरिया में मां विन्ध्यवासिनी सेवा संस्थान द्वारा संचालित बालिका गृह में महिलाओं, लड़कियों के यौन शोषण के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूॅक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार के लिए जिम्मेदार बताते हुए त्यागपत्र देने की मांग की।


कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर पुतला के साथ महिलाओं का बलात्कार बन्द करवाओ, योगी-मोदी शर्म करो, बलात्कारियों को गिरफ्तार करो, जो बहन-बेटियों का सम्मान बचा न सके-वह सरकार निकम्मी है आदि नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का पुतला फॅूक कर विरोध जताया।


नगर प्रभारी वेद प्रकाश यादव ने कहा कि योगी सरकार में लड़कियों और महिलाओं का बलात्कार सरेआम हो रहा है और अधिकारी मौन हैं। मुख्यमंत्री योगी कानून व्यवस्था कायम रखने में पूरी तरह नाकाम है। यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इनकी सरकार में गरीब जनता व महिलायें सुरक्षित नहीं हैं।


महेंद्र यादव ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल है। सरकार बेटी बचाओं का नारा दे रही है लेकिन बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। जो बहन बेटियों की इज्जत न बचा सके ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।


पुतला फॅूकने वालों में जिला पंचायत सदस्य राजाराम सोनकर, रामप्रवेश यादव, महेन्द्र यादव, तेजबहादुर यादव, शिवसागर यादव, पूर्व प्रमुख चन्द्रशेखर यादव, उमेंश यादव, रवीन्द्र चौहान, डा0अब्दुल वहाब, दुर्गा शुक्ला, रोशन यादव, जयराम मौर्य, अशोक राजभर, नाटे यादव, केदार, देवनाथ साहू आदि शामिल थे।

By- रणविजय सिंह

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट