
आजमगढ़. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के पास बुधवार की सुबह विद्यालय जाने के लिए स्कूल वाहन के इंतजार में खड़ा पांच वर्षीय मासूम बच्चे की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। घायल बालक को इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृत बालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा ग्राम निवासी श्रवण रोड अपने दो पुत्रों में बड़े पांच वर्षीय अश्विनी गौड़ को मंगलवार के दिन निजी विद्यालय में दाखिला कराया था। बुधवार की सुबह परिवार के लोग अश्वनी को तैयार कर पड़ोसी गांव बल्लीपुर स्थित उस स्थान पर छोड़ कर चले गए, जहां स्कूल वाहन को आना था।
वाहन के इंतजार में खड़ा अश्वनी सठियांव से जहानागंज की ओर जा रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल बालक को इलाज के लिए आनन-फानन शहर स्थित निजी अस्पताल ले गए।
अस्पताल के चिकित्सक ने जख्मी बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मृत मासूम के परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि, हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक सवार युवक दुर्घटना के वक्त अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जहानागंज की ओर ले जा रहा था। मृत बालक का शव लेकर परिजन स्थानीय थाने पहुंचे। मौत की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें-
सागर युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
अस्पताल में मंगलवार की दोपहर घायलावस्था में भर्ती कराए गए 40 वर्षीय युवक ने देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। निजामाबाद कस्बा निवासी 40 वर्षीय शिवनाथ पुत्र स्व. बसई को मंगलवार की दोपहर घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन युवक ने देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक किन परिस्थितियों में घायल हुआ था, समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
by रणविजय सिंह