आजमगढ़

शिवपाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा स्वामी प्रसाद का बयान निजी, पार्टी से मतलब नहीं

शिवपाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह रामचरितमानस विवाद को तूल दे रही है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2023, 4:27 PM IST
shivpal_yadav_jaunpur.jpg

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के गिने चुने दिन बचे हैं। 2024 में देश में समाजवादियों की सरकार बनने वाली है। इस दौरान वे स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को उनका निजी बयान बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। साथ ही उनका बचाव भी किया।


स्वामी के मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल
शिवपाल यादव मंगलवार को वाराणसी जौनपुर पहुंचे थे। महिमापुरडीह गांव पास मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में वह रामचरितमानस के विवाद को तूल दे रही है। इससे कुछ होने वाला नहीं है।


स्वामी का बयान निजी, पार्टी का नहीं
शिवपाल यादव ने कहा कि रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो कुछ भी कहा है यह उनका निजी बयान है। पार्टी का उससे कोई लेना देना नहीं है। पार्टी पहले ही इस बात को स्पष्ट कर चुकी है। इसके बाद तो सिर्फ राजनीति के लिए पार्टी को घसीटा जा रहा है।

2024 में बनेगी समाजवादियों की सरकार
उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़बोले मंत्रियों को जनता सबक सिखा चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी। मेरा मिशन 2024 में सत्ता में आना है। 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में समाजवादियों की सरकार बनने जा रही है।


भाजपा ने नहीं किया कोई काम
शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया है। धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। महंगाई से जनता त्रस्त है और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। जबकि गरीब, किसान, मजदूर भुखमरी की कगार पर खड़ा है।

यह भी पढ़ेंः


यूपी में पूरा शासन नौकरशाही के हवाले
उन्होंने कहा कि यूपी में पूरा शासन नौकरशाही के हवाले है। फर्जी मुकदमें लिखे जा रहे हैं। केवल बुलडोजर चल रहा है। होना तो यह चाहिए कि जो अपराध किया हो उस पर कार्रवाई हो। उन्होंने बढ़ रहे अपराध को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि विपक्ष का उत्पीड़न करने फर्जी मुकदमें दर्ज कराने से अपराध खत्म नहीं होने वाले।

यह भी पढ़ेंः


मैनपुरी की जनता सिखा चुकी है सबक
शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी को मैनपुर की जनता सबक सिखा चुकी है। सरकार के मंत्री और नेत बड़े-बड़े दावे करते थे परिणाम आया तो आवाज नहीं निकली। आने वाले चुनाव में जनता ही इनकी बोलती बंद करेगी। हम बीजेपी को बताएंगे कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट