आजमगढ़

शहीद सैनिक मुजाहिद खान के अपमान पर बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, फूंका पुतला

बिहार में शहीद सैनिक के अंतिम संस्कार में सरकार के प्रतिनिधि के शामिल न होने को लेकर शिब्ली कॉलेज के पास छात्रों ने किया विरोध।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2018, 11:09 PM IST
Student Protest against Bihar Government
बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आजमगढ़. नगर के शिब्ली पीजी कालेज के पास गरुवार को महाविद्यालय के छात्रों ने बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। शहीद सैनिक के अंतिम संस्कार में बिहार सरकार का प्रतिनिधि शामिल न होने पर सैनिक के अपमान का आरोप लगाया। महाविद्यालय के पास बिहार सरकार का पुतला फूंका।
छात्र नेता लालजीत यादव ने कहा कि बिहार राज्य का होनहार सैनिक मुजाहिद खांन कश्मीर में आतंकवदियों से हुई मुठभेंड में मोर्चा लेते समय शहीद हो गये थे। शहीद सैनिक का शव जब घर पहुंचा तो वहां न तो बिहार के मुख्यमंत्री पंहुचे आैर न ही उनका कोई प्रतिनि‍धि ही वहां पहुंचे। उन्होंनो कहा कि सैनिकों का अपमान को छात्र बर्दाश्त नही करेंगे। सेराज अहमद ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे सैनिको के साथ की दोहरी नीति अपनायी जा रही है। देश की सुरक्षा में अपनी जान कुर्वान करने वालों सैनिकाें का सरकार अपमान कर रही है।
मिर्जा शाने आलम बेग ने कहा कि बिहार की सरकर ने शहीद सैनिक का सम्मान न कर देश में गलत संदेश दिया है। इस अवसर पर बेलाल, हारिश, राविस, अभिषेक राय, मो. शाहिद, आशुतोष पांडेय, मो. शाकिर, कमर कमाल, अखिलेश यादव , संतोष यादव, विपिन मौर्य, संदेश यादव, उमेश गौतम, नवनीत रंजन, धर्मेन्द्र यादव, सतीश कुमार, विजय, शकलदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, सतीश यादव, हामिद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
आजमगढ़ :नगर के हाफिजपुर चौराहे के पास बुधवार की रात लगभग सवा नौ बजे पुलिस ने ट्रक पर लदे 24 बैल बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ट्रक स्वामी सहित तीन पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बाइपास से ट्रक पर पशुओं को लाद कर ले जाया जा रहा है। इस पर बलरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सहित सिपाहियों ने रात लगभग सवा नौ बजे हाफिजपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को दौड़ा कर धर दबोचा। ट्रक की तलाशी लेने पर 24 बैल बरामद किए गए। बलरामपुर चौकी इंचार्ज अब्दुल वहीद ने बताया कि गिरफ्तार अयाज खां पुत्र अली बक्श फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाने के काजीटोला गांव का निवासी है। जबकि फरार ट्रक स्वामी अख्तर इलाहाबाद जिले के बमरौली गांव का निवासी है। गिरफ्तार अयाज खां के साथ ही फरार वाहन स्वामी और दो अन्य के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
by Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट