बाजार से कुछ ही दूर आगे मऊ की ओर से आ रही जायलो कार ने बाइक में टक्कर मारी और बाइक चालक सूर्यभान की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे देवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतक सूर्यभान की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी आठ माह की एक पुत्री बताई गई है। दुर्घटना में मृत सूर्यभान की पत्नी महिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरे मृतक देवनारायण के चार पुत्र बताए गए हैं।