आजमगढ़

Breaking News: उत्तर प्रदेश की 18 कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से फैली दहशत

यूपी के 18 जिलों की अदालतों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली। सुबह 10 से 12 बजे के बीच भेजे गए मेल में विस्फोट की चेतावनी दी गई।

2 min read
Feb 16, 2026
लखनऊ-अयोध्या समेत 18 कोर्ट में मचा हड़कंप

Breaking News Bomb threat to 18 courts in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कई जिलों की अदालतों को बम धमकी मिली है। यह घटना काफी चिंता का विषय बनी हुई है। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए धमकी दी, जिससे कोर्ट परिसरों में हड़कंप मच गया। यहां हम पूरी घटना को सरल हिंदी में समझाते हैं।

ये भी पढ़ें

रात 3 बजते ही घर में घूसे बदमाश, बेटे के सामने कर दी पिता की हत्या, बेड के नीचे छुप गई बहू

धमकी की जानकारी

सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अयोध्या समेत कुल 18 जिलों की कचहरियों को ईमेल से बम विस्फोट की धमकी मिली। अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब 11:15 बजे और फिर 12:15 बजे ईमेल भेजा। इन ईमेल में कोर्ट परिसर में बम लगाए जाने और विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। इससे अदालतों में काम करने वाले जज, वकील, कर्मचारी और आने वाले लोग डर गए।

आजमगढ़ जिले में क्या है माहौल?

आजमगढ़ जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी मिली है जिसके बाद पूरे कचहरी परिसर को खाली कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, बाम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

सुबह 10 बजे आया मेल

जानकारी के मुताबिक, जिला जज जयप्रकाश पांडे के आधिकारिक मेल पर सुबह करीब 10:00 बजे कचहरी को बम से उड़ने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद जिला जज ने तुरंत इस बारे में पुलिस को अवगत कराया और अधिवक्ताओं से कचहरी परिसर को खाली करने को कहा। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने कचहरी परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया है।

जिला जज जयप्रकाश पांडे ने अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध वास्तु की सूचना पुलिस को दें। इसके साथ ही वादकारियों और कर्मचारियों से भी परिसर से बाहर निकलने को कहा गया है। जिला जज ने फिलहाल अदालत में होने वाली सभी कार्यवाही को स्थगित कर दिया है।

Updated on:
16 Feb 2026 12:47 pm
Published on:
16 Feb 2026 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर