आजमगढ़

आजमगढ़ में महिला की लाठी- डंडे से पीट- पीटकर हत्या

महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2019, 7:32 PM IST
Women brutally beaten till death
महिला की लाठी- डंडे से पीट- पीटकर हत्या

आजमगढ़. मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में नाली को लेकर गांव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर महिला की हत्या कर दी। जबकि हमले में मृत महिला पक्ष के पांच अन्य लोग घायल हो गए। महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:


महुआपार गांव निवासी सीताराम यादव ने अपनी भूमि पड़ोसी को कुछ दिन पूर्व बेच दिया है। इसी भूमि के बगल से सिचाई के लिए ट्यूबवेल की नाली होकर गयी है। सीताराम के खेत की सिचाई के लिए इसी नाली से होकर ट्यूबवेल का पानी जाता है। शनिवार की रात को दूसरे पक्ष के लोग इस नाली के ईंट को उखाड़ने लगे। सीताराम के परिजनों ने जब प्रतिरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:

इस हमले में 65 वर्षीय सीताराम यादव पुत्र बेचन, 45 वर्षीय हरेंद्र यादव पुत्र सीताराम, 40 वर्षीय इंद्रावती देवी पत्नी हरेंद्र यादव, 35 वर्षीय नीशा देवी पत्नी धर्मेंद्र यादव, 38 वर्षीय धर्मेद्र यादव पुत्र सीताराम यादव घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनाजपुर ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इंद्रावती देवी को हॉयर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान आधी रात को इंद्रावती की मौत हो गयी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृत महिला के पति हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के सिहुका अबीरपुर निवासी धनंजय सिंह, परसिनिया गांव के प्रधान प्रमोद सिंह, कलवारी परिसिनिया गांव निवसी जालंधर, विरेंद्र, मुन्ना व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट