13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज व प्राइवेट बस की सीधी टक्कर, 18 घायल, दो की हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Jun 2019, 6:54 PM IST

Road accident in Mirzapur

मिर्जापुर में सड़क हादसा

मिर्जापुर. मड़िहान थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर मिर्ज़ापुर- सोनभद्र मार्ग पर रोडवेज व प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों गाड़ियों में सवार सभी घायलों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना में दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें:

पानी की किल्लत से जूझ रहे इलाके के लोग, कार्यक्रम में ठुमके लगाते नजर आये बीजेपी विधायक, देखें वीडियो


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे सीओ ऑपरेशन रमाकांत सिंह सभी घायलों का हालचाल जानने में जुटे हैं। एसपी अवधेश पांडेय ने इस संबंध में बताया कि कुल 18 लोग घायल हैं, जिन्हें हल्की चोट आयी है। दो लोगों को हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


घायलों में मीरा देवी (28), मनोरमा(34) पड़ाव रामनगर वाराणसी, आशीष(5), अंशिका(4), रीता (36) कुड़ी राजगढ़, प्रेमा (65),बिरोहिया दाढ़ीराम, गीता (41)चेतगंज खम्हरिया, बसंती (45), फुलरी देवी (65) जमुई , अनिल कुमार (37) रैकरा , धनपत्ती चेतगंज खम्हरिया (70), अर्जुन (21) अमदहा कलवारी, अरूण कुमार (22) तिलाव लालगंज, मीरा (28) जशोवर , मुकेश कुमार (16)वीरपुर , प्रियांशु (17)बरकक्षा, गीता (22)बसही, मनोज कुमार (42) विशुनपुर राजगढ़ शामिल हैं।

BY- SURESH SINGH