बड़वानी

महिला कांस्टेबल से अत्याचार के मामले में घिरा भाजपा नेता, जयस ने दी चेतावनी

MP News: आदिवासी महिला पुलिस कांस्टेबल से अत्याचार मामले ने सियासी भूचाल ला दिया है। जयस ने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की, वहीं नेता ने षड्यंत्र बताया।
less than 1 minute read
Sep 20, 2025
bjp leader accused tribal woman constable case jays mp news
bjp leader accused tribal woman constable case jays (फोटो- सोशल मीडिया)

tribal woman constable case:बड़वानी जिले में आदिवासी महिला पुलिस कांस्टेबल से अत्याचार के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी भाजपा सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव (BJP Leader Ajay Yadav) की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जयस राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्कले, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राजू पटेल, प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगांवे सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। (MP News)

केस वापस लेने का बना रहे दबाव- जयस

संगठन ने आरोप लगाया कि पीड़िता को केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और उसे नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जा रही है। जयस ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित की जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला पुलिस कांस्टेबल ने अजय यादव पर छेड़छाड़ और अत्याचार का मामला दर्ज कराया है। एफआइआर में एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। जयस नेताओं का कहना है राजनीतिक रसूख के चलते मामले को दबाने की कोशिश हो रही है।

मेरे खिलाफ रचा है राजनीतिक षड्यंत्र- भाजपा नेता

इधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया और कहा कि यह उनके खिलाफ रचा गया राजनीतिक षड्यंत्र है। यादव ने कहा कि घटना 17 तारीख की बलाई जा रही है, जबकि शिकायत 24 घंटे बाद दर्ज की गई। उन्होंने दावा किया कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और उनकी जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
21 Sept 2025 08:22 am
Published on:
20 Sept 2025 04:02 pm