बागपत

Baghpat: एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी ढेर, SO समेत दो पुलिसकर्मी घायल, बाल-बाल बचे CO

खबर के मुख्य बिंदु- UP Police ने मिशन ऑल आउट के तहत 50 हजार इनामी बदमाश शनि को किया ढेर आधी रात टीकरी के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ बदमाशों के पास से एक कारबाईन और पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद
2 min read
Jul 28, 2019
baghpat encounter
BIG NEWS: एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी ढेर, SO समेत दो पुलिसकर्मी घायल, बाल-बाल बचे CO

बागपत. बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस का मिशन ऑल आउट जारी है। बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच कस्बा टीकरी के जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के इस एनकाउंटर में छपरौली एसओ समेत एक कांस्टेबल घायल हो गया। वहीं सीओ अनुज चौधरी को भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से उन्हें कोई हानि नहीं हुई। जबकि पुलिस ने 50 हजार के एक इनामी बदमाश शनि की गोली मारकर ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में मारा गया बदमाश बागपत के सिलाना गांव का रहने वाला है, जिस पर शामली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात एक बजे की है। छपरौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीकरी कस्बे के जंगल में कुछ बदमाश नलकूप पर बैठकर शराब पी रहे हैं। सूचना मिलते पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। एसओ छपरौली चितवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाशों को बैठा पाया, लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की और से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में एक बदमाश मारा गया। वहीं बदमाशों की गोली से छपरौली एसओ चितवन कुमार व सिंपाही राहुल कुमार घायल हो गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

कारबाईन और पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर में मारा गया बदमाश बागपत का ही रहने वाला शनि है, जिस पर शामली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह एक किसान की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके साथ दो बदमाश भी थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुटी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक कारबाईन, एक पिस्टल 32 बोर के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। इस मुठभेठ़ में सीओ अनुज चौधरी को भी गोली लगी, लेकिन बूलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण उनको कोई हानि नहीं हुई।

Published on:
28 Jul 2019 10:55 am
Also Read
View All
Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा