2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली की साक्षी की तर्ज पर अब इस शहर में भी प्रेमी युगल ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

मुख्य बातें तीन दिन पहले घर से फरार हुआ था युगल प्रेमी के खिलाफ लड़की के घरवालों ने दर्ज करवाया मुकदमा प्रेमी युगल वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 27 Jul 2019, 6:10 PM IST

moradabad

बरेली की साक्षी की तर्ज पर अब इस शहर में भी प्रेमी युगल ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

मुरादाबाद: तीन दिन पहले शहर से सटे कस्बे पाकबाड़ा से एक प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था। लेकिन परिवार वालों के विरोध के चलते युगल बरेली के साक्षी मिश्रा केस की तरह अपना वीडियो बनाकर वायरल किया है। जिसमें लड़की ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए उसके पति और ससुरालियों को न परेशान करने की बात कही है। साथ ही मुरादाबाद पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Breaking देवबंद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कांवड़ियां की माैत, डीजे ऑपरेटर गंभीर

ये है मामला

यहां बता दें कि पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली बीए की छात्रा तीन दिन पहले कालेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह शाम तक घर वापस नहीं आई तो उसके परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। छात्रा के पिता ने शनिचर का बाजार निवासी माशूक अली और फैजान के खिलाफ छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

VIDEO: शिव की भक्ति संग देशभक्ति का संगम देख आप हो जाएंगे हैरान

अब जारी किया वीडियो
पुलिस ने जब माशूक अली के घरवालों से पूछताछ शुरू की तो शुक्रवार शाम प्रेमी युगल ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने खुद का निकाह हो जाने का दावा किया और पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। लड़की ने वीडियो में कहा कि वो पूरी तरह बालिग़ है और अपना भला बुरा समझ सकती है। इसलिए अपने पति और ससुराल वालों को अब परेशान न किया जाए। यही नहीं लड़की ने अपने परिवार से जान का खतरा बताया है।

Kanwar Yatra की निगरानी के लिए लगाई गई CCTV की DVR चौकी से चोरी, पुलिस अधिकारियों ने साधी चुप्पी
सुरक्षा का दावा
वहीँ एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा के मुताबिक अभी प्रेमी युगल ने पुलिस से कोई सम्पर्क नहीं किया है। किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने युगल को सुरक्षा का दावा भी किया है।