बागपत

पशु बाजार में इस बात को लेकर चल गये लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोगों का हुआ यह हाल- देखें वीडियो

Highlights पैठ में पशुओं को बेचने आए थे युवक रुपयों को लेकर दो पक्षों में हो गई थी मारपीट मारपीट के बाद आधा दर्जन लोग हुए घायल
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2019, 5:48 PM IST
Feature image

बागपत। जिले के भड़ल गांव में चल रही साप्ताहिक पशु पैठ व्यापारियों के बीच झगडा हो गया। पशु व्यापारियों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए झगडे में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी भेजा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया।

जानकारी के अनुसार, बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव में लग रही पैठ में बुधवार को पशु व्यापारियों के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर आपस में तू तू मैं मैं के बाद लाठी डंडे चल गये। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। दोनों तरफ से व्यापारियों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग नौशाद पुत्र शरीफ, बल्लू, सादीन, बोल्लर, वसीम निवासी हरसौली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर घायल हो गए। जिन्हें बिनौली सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा गया है। इनमें सादीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बल्लू ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व दुधारू गाय सलमान को 44 हजार में बेची थी। उसकी रकम मांगने पर ये लोग झगड़ा कर बैठे। पुलिस झगड़ा करने वाले चार पांच लोगो को थाने ले आयी। एसओ दोघट रमेश सिंह का कहना है कि मामले की एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गयी है। जिसकी जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

Published on: