बागपत

स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

कार्यवाहक थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2021, 10:34 AM IST
women_crime.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्कूल से अकेली घर लौट रही सातवीं की छात्रा से पड़ोसी ने बिटौड़े में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे राहगीर से भी आरोपित ने मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

यह है मामला

थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात की छात्रा रोजाना की भांति सोमवार को भी स्कूल से वापस लौट रही थी। रास्ते मे गांव के ही एक युवक उक्त छात्रा को जबरदस्ती खींचकर बिटौड़े में ले गया, जहां आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर मार्ग से गुजरता राहगीर भी बिटौड़े तक पहुंचा। दोबारा आवाज आने पर राहगीर ने आरोपित को बिटौड़े से बाहर खींच लिया। इस पर आरोपित ने राहगीर के साथ मारपीट की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हुआ। पता लगने पर पहुंचे स्वजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे।

आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता के साथ घायल राहगीर को भी इलाज के लिए पिलाना सीएचसी पर भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on: