बागपत

Video: पुलिस लाइन में सिपाही ने गर्भवती महिला सिपाही की हत्‍या करने के बाद किया सुसाइड, वजह जान पुलिस भी रह गई दंग

- बागपत में पुलिस लाइन में दो सिपाहियों के शव मिलने से मच गई सनसनी - सिपाही ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर दबा दिया गला - महिला पुलिसकर्मी बागपत पुलिस कार्यालय में आरटीआई विभाग में तैनात थी
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2019, 9:30 AM IST
baghpat
Video: पुलिस लाइन में सिपाही ने गर्भवती महिला सिपाही की हत्‍या करने के बाद किया सुसाइड, वजह जान पुलिस भी रह गई दंग

बागपत। पुलिस लाइन में रविवार को दो सिपाहियों के शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस लाइन में बने क्‍वार्टर में बर्भवती महिला सिपाही का शव जमीन पर पड़ा मिला जबक‍ि उसके पति का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस को उनके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते सिपाही पति ने पहले अपनी गर्भवती पत्‍नी की गला घोंटकर हत्‍या कर दी और बाद में सुसाइड कर लिया। सिपाही ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया। इसके बाद वह खुद भी पंखे से लटककर फांसी के फंदे पर झूल गया।

जमीन पर पड़ा था महिला का शव

पुलिस ने सिपाही के शव को पंखे से उतारा जबकि महिला सिपाही जमीन पर पड़ी थी। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ज्योति रूहेला (26) बागपत पुलिस कार्यालय में आरटीआई विभाग में तैनात थी। वह सहारनपुर के न्यू गोपालनगर की रहने वाली थी। वह 2016 बैच की महिला पुलिसकर्मी थी। वहीं, उसका पति सिपाही विरेंद्र कुमार (27) लखनऊ में तैनात था। वह वीरेंद्र 2018 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था और बरेली का रहने वाला था। दोनों की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। ज्‍योति पुलिस लाइन के टी ब्लॉक के तीसरी मंजिल स्थित क्वार्टर में रहती थी।

ऐसे पता चला वारदात का

बताया जाता है कि रविवार शाम ज्योति के किसी परिजन का फोन वहां एक एचसीपी के पास आया था। उसने बताया था कि ज्‍योति फोन नहीं उठा रही है। एचसीपी ने पता किया तो ज्‍योति के क्वार्टर के दरवाजे बंद मिले। झांकने पर उन्‍हें वीरेंद्र का शव लटा हुआ मिला। इसके बाद किसी तरह गेट खोला गया। सीओ ने बताया कि ज्योति का शव जमीन पर पड़ा था। उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे और गले में वायर थी। जबक‍ि वीरेंद्र का शव पंखे पर लटका हुआ था।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें वीरेंद्र ने ज्योति के करीबी रिश्तेदारों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, ज्योति के शरीर पर चोट के निशान भी मिल रहे हैं। कमरे में सामान भी काफी अस्‍त-व्‍यस्‍त मिला था। आशंका जताई जा रही है दोनों में झगड़ा हुआ होगा।

Updated on:
11 Mar 2019, 9:30 AM IST
Published on: