25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में फिर इमारत ने ले ली एक की जान, दो गंभीर रूप से घायल

-लोनी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के लेंटर गिरने से तीन मजदूर दब गए। -दो मजदूरों को तो स्थाई लोगों ने निकाल लिया, लेकिन तीसरे मजदूर के लिए एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Mar 2019, 7:11 PM IST

ndrf

यूपी के इस जिले में फिर इमारत ने ले ली एक की जान, दो गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद। जनपद में इमारतों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेे रहा। जिसके चलते लोगों की जान भी जा रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया है। जिसमें निर्माणाधीन इमारत के लेंटर में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले पुलिस ने शुरू किया एेसा अभियान, हत्थे चढ़े चार बदमाश- देखें वीडियो

दरअसल, लोनी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के लेंटर गिरने से तीन मजदूर दब गए। दो मजदूरों को तो स्थाई लोगों ने निकाल लिया, लेकिन तीसरे मजदूर के लिए एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा। एनडीआरएफ के आते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और तीसरे मजदूर को निकालने की जद्दोजहद शुरू की गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को निकाल लिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर हिंसा मामले में सामने आया एक आैर वायरल वीडियो, शहीद इंस्पेक्टर सुबोध करते दिखे ये काम-देखें वीडियो

बता दें कि गाजियाबाद में लगातार इस तरह के हादसे होते रहे हैं। इससे पहले गाजियाबाद के डासना आकाश नगर में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। जिसमें लगभग 8 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बावजूद भी लगातार इस तरह के हादसों में किसी तरह की रोकथाम नहीं हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग